फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increase in ration money allowance of CAPF, Intelligence Bureau and Delhi Police personnel

Ration Money Allowance: सीएपीएफ, खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के जवानों के राशन मनी भत्ते में इजाफा

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:20 PM IST
सार

Ration Money Allowance: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो दिन पहले ही यह आदेश जारी किया है। राशन मनी भत्ते में जो वृद्धि की गई है, वह साल 2024-25 के लिए मान्य होगी। एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि में सीएपीएफ, आईबी और दिल्ली पुलिस के योग्य कर्मियों को बढ़ा हुआ राशन मनी भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन
Increase in ration money allowance of CAPF, Intelligence Bureau and Delhi Police personnel
राशन मनी भत्ते में इजाफा - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के जवानों के लिए खुशी की खबर है। इन बलों/इकाई के गैर राजपत्रित लड़ाकू कर्मियों के राशन मनी भत्ते में इजाफा किया गया है। साल 2022-23 के दौरान एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक की अवधि के लिए यह भत्ता 136.43 पैसे प्रतिदिन/प्रतिव्यक्ति था। 2023-24 में एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक के लिए राशन मनी भत्ता 142.75 पैसे प्रतिदिन/प्रतिव्यक्ति कर दिया गया था। अब इन बलों के जवानों के राशन मनी भत्ते में बढ़ोतरी कर उसे 150.4 पैसे कर दिया गया है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दो दिन पहले ही यह आदेश जारी किया है। राशन मनी भत्ते में जो वृद्धि की गई है, वह साल 2024-25 के लिए मान्य होगी। एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की अवधि में सीएपीएफ, आईबी और दिल्ली पुलिस के योग्य कर्मियों को बढ़ा हुआ राशन मनी भत्ता मिलेगा। अब प्रतिदिन जवानों को 150.4 पैसे प्रतिदिन राशन मनी भत्ता दिया जाएगा।  खास बात है कि इस भत्ते के दायरे में अराजपत्रित कर्मी आएंगे। 
विज्ञापन


सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, खुफिया ब्यूरो और दिल्ली पुलिस के जवानों को एक अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल 2022 के लिए 127.89 रुपये भत्ता मिलता था। उसके बाद यह भत्ता 136.43 रुपये कर दिया गया। अगर रोजाना की बात करें, तो इस भत्ते में 8.54 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इस तरह 30 दिन की अवधि के दौरान यह भत्ता 256 रुपये हो गया था। उसके बाद फिर से बढ़ोतरी हुई और यह भत्ता 142.75 रुपये हो गया। अब इस भत्ते में रोजाना 7 रुपये 65 पैसे की वृद्धि की गई है। अगर एक महीने की बात करें तो जवानों को लगभग 230 रुपये का फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed