फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   increase in farmers' income in 2024-25 Rabi season, special benefits will be available from wheat and rice

फसल: 2024-25 रबी सीजन में किसानों की आय में 12.5% की बढ़ोतरी, गेहूं और चावल से मिलेगी विशेष लाभ

Wed, 26 Feb 2025 06:09 AM IST
शुभम कुमार कालीचरण
कालीचरण Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 06:09 AM IST
सार

सीएमआईई ने एक रिपोर्ट में कहा, कीमतों में वृद्धि के साथ चालू रबी सीजन में फसलों का उत्पादन बढ़ने से भी किसानों की आय में इजाफा होगा। इस दौरान फसलों के कुल उत्पादन में 2.3 फीसदी की तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि 2024 में उत्पादन की वृद्धि दर सिर्फ 0.8 फीसदी रही थी।

विज्ञापन
increase in farmers' income in 2024-25 Rabi season, special benefits will be available from wheat and rice
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कीमतों में जोरदार वृद्धि के कारण चालू रबी सीजन 2024-25 में किसानों की आय सालाना आधार पर 12.5 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। वर्ष 2025 में किसानों की आय में होने वाली यह बढ़ोतरी पांच साल की औसत सालाना वृद्धि दर 10.3 फीसदी से अधिक है। बीते वर्ष रबी सीजन में किसानों की आय में 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) ने एक रिपोर्ट में कहा, कीमतों में वृद्धि के साथ चालू रबी सीजन में फसलों का उत्पादन बढ़ने से भी किसानों की आय में इजाफा होगा। इस दौरान फसलों के कुल उत्पादन में 2.3 फीसदी की तेज बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि 2024 में उत्पादन की वृद्धि दर सिर्फ 0.8 फीसदी रही थी। इसमें आगे कहा गया है कि गेहूं, चावल, मक्का, चना और रेपसीड-सरसों से होने वाली आय में 11-17 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है, जिससे किसानों की समग्र कमाई में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन


पीक मार्केटिंग सीजन में बढ़ सकते हैं फसलों के दाम
सीएमआईई का दावा है कि इस साल के पीक मार्केटिंग सीजन (पीएमएस) में गेहूं की कीमतों में सालाना आधार पर 13-16 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। आने वाले महीनों में बाजार में गेहूं की आवक होने से पीक मार्केटिंग सीजन में इसकी कीमतें 2,760 से 2,860 रुपये प्रति क्विंटल के बीच होंगी। यह बीते साल की समान अवधि में गेहूं की औसत कीमत 2,425 रुपये प्रति क्विंटल से 13-16 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  •      चावल के दाम पीक मार्केटिंग सीजन के दौरान सालाना आधार पर 8-9 फीसदी बढ़ सकते हैं।
  •      मक्के की कीमतों में 13-14 फीसदी और रेपसीड-सरसों में 10-12 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है।
  •      मक्के से किसानों को होने वाली आय में 11.5 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि, यह 2024 के 11.8 फीसदी से मामूली कम है।
  •      चना उगाने वाले किसानों की आय 2024 के 2.5 फीसदी से बढ़कर इस साल 12.9 फीसदी पर पहुंच सकती है।

गेहूं और चावल से 16.56 फीसदी तक बढ़ेगी आय
इस साल किसानों को गेहूं से होने वाली आय में 16.56 फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है। यह 2024 की तुलना में 9 फीसदी
अधिक है। बीते साल 11.39 करोड़ टन के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद गेहूं  उत्पादन में मामूली वृद्धि की ही उम्मीद है। चावल से होने वाली आय 2025 में  13.2 फीसदी बढ़ सकती है, जो 2024  के 8.9 फीसदी से अधिक है।

फसल...छह साल में ऐसे बढ़ी आय (फीसदी में)
वर्ष चावल (million metric tons) गेहूं (million metric tons) मक्का (million metric tons) चना (million metric tons)
2019-20 16.70 6.45 -1.30 13.02
2020-21 11.43 -4.88 -4.77 21.91
2021-22 2.17 11.94 47.01 15.40
2022-23 44.12 12.93 39.09 -6.34
2023-24 8.88 8.96 11.84 2.47
2024-25 13.23 16.56 11.51 12.90

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed