{"_id":"5ffe0b288ebc3e32b43807e8","slug":"income-tax-team-detects-160-crore-contractor-black-money-in-telangana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में आयकर टीम ने कॉन्ट्रैक्टर का 160 करोड़ कालाधन पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में आयकर टीम ने कॉन्ट्रैक्टर का 160 करोड़ कालाधन पकड़ा
Wed, 13 Jan 2021 02:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग के अधिकारियों ने तेलंगाना के एक प्रमुख लोक निर्माण ठेकेदार के यहां छापा मारकर 160 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा है। सीबीडीटी ने मंगलवार को बताया कि अधिकारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट समेत अन्य फर्जी दावों के माध्यम से फर्जीवाड़े के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
सीबीडीटी के मुताबिक आयकर टीम ने 7 जनवरी को हैदराबाद में 19 ठिकानों पर छापे मारे। यहां कई बोगस इकाइयों का पता चला जो फर्जी अनुबंधों और बिलों के जरिये नकदी पैदा कर रही थी।
विज्ञापन
टीम ने इस फर्जीवाड़े के पीछे सक्रिय एक गिरोह का भी पर्दाफाश किया। ये सभी बिना कोई काम किए फर्जी बिल बनाकर सरकारी विभाग से करोड़ों रुपये का भुगतान ले रहे थे। अघोषित संपत्ति को अनेकों मुखौटा कंपनियों के जरिये ठिकाने लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने इन कंपनियों में फर्जी इंनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिये जीएसटी चोरी भी पकड़ी है। आयकर विभाग ने इन 19 ठिकानों से कई फर्जी बिल और लेनदेन की रसीदें जब्त की हैं। इसके अलावा डिजिटल डाटा जैसे पेन ड्राइव, ईमेल, हार्ड डिस्क आदि भी जब्त किए गए हैं।