{"_id":"5ca19f75bdec222aaf37c8ff","slug":"income-tax-seized-huge-cache-of-money-in-cartons-and-gunny-bags-from-a-cement-godown-in-vellore","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमके नेता के गोदाम में आयकर विभाग की छापेमारी, बोरियों में भरा मिला कैश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएमके नेता के गोदाम में आयकर विभाग की छापेमारी, बोरियों में भरा मिला कैश
Mon, 01 Apr 2019 11:06 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
भारी मात्रा में कैश बरामद
- फोटो : ANI
कर्नाटक में नेताओं के घर छापेमारी के बाद आयकर विभाग की टीम चुनाव में अघोषित धन के इस्तेमाल के संदेह में तमिलनाडु पहुंची, जहां उसने तमिलनाडु के वेल्लोर में छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश बरामद किया। आयकर विभाग ने द्रमुक नेता के सीमेंट गोदाम में छापेमारी की जिसमें उसने बोरियों में भरा कैश जब्त किया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये रुपये द्रमुक नेता के कॉलिज से गोदाम में लाए गए थे। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार देर रात शुरू हुई थी और शनिवार तड़के तक चली। इस छापेमारी में आयकर विभाग ने कागज के डिब्बों और बोरियों में भरे हुए रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम जब द्रमुक नेता के यहां पहुंची तो उसे वॉरंट के बिना छापेमारी करने से रोक दिया गया। इसके बाद आयकर के वरिष्ठ अधिकारियों ने वॉरंट के साथ छापेमारी की।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Income Tax officials seized huge cache of money stuffed in cartons and gunny bags from a cement godown in Vellore, during the intervening night of 29-30 March. pic.twitter.com/g2rvITVzw8
— ANI (@ANI) April 1, 2019