फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax raids in multiple states in a tax evasion case against unrecognised political parties

IT Raid: गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ छापेमारी, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च और एक NGO पर भी रेड

Thu, 08 Sep 2022 02:42 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 08 Sep 2022 02:42 PM IST
सार

आयकर विभाग द्वारा पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) और उनसे जुड़ी संस्थाओं, ऑपरेटरों और अन्य के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
Income tax raids in multiple states in a tax evasion case against unrecognised political parties
इनकम टैक्स का छापा - फोटो : Social Media

विस्तार

आयकर विभाग ने पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कर चोरी के मामले में कई राज्यों में छापेमारी की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इन सभी राजनीतिक दलों पर संदिग्ध फंडिंग जुटाने के बाद कर चोरी करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की सिफारिश पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


इस बीच खबर है कि आयकर विभाग ने दिल्ली में स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (CPR) पर भी छापेमारी की है। इसके बाद आयकर की टीम ने एक NGO ऑक्सफैम पर भी छापेमारी की। छापेमारी विदेशी धन हासिल करने में विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर की गई थी। आयकर विभाग एफसीआरए के माध्यम से प्राप्त धन की रसीद के साथ-साथ इन संगठनों के बही-खातों की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


इन राज्यों में हो रही छापेमारी
सूत्रों ने बताया कि गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक और कुछ अन्य राज्यों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आयकर विभाग द्वारा पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) और उनसे जुड़ी संस्थाओं, ऑपरेटरों और अन्य के खिलाफ एक समन्वित कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग की सिफारिश पर हुई कार्रवाई: सूत्र
सूत्रों की माने तो चुनाव आयोग (ईसी) की सिफारिश पर आयकर विभाग द्वारा  कार्रवाई की गई है जिसने हाल ही में भौतिक सत्यापन के दौरान गैर-मौजूद पाए जाने के बाद 87 संस्थाओं को आरयूपीपी की सूची से हटा दिया था। चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि वह 2,100 से अधिक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था, जो नियमों और चुनावी कानूनों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके तहत ये सभी राजनीतिक दल मौद्रिक योगदान दाखिल करने से संबंधित, उनके पते और पदाधिकारियों के नाम को अपडेट करने में विफल रहे थे। इनमें से कुछ पार्टियां गंभीर वित्तीय अनियमितता में लिप्त थीं।

आईपीएसएमएफ के ठिकानों पर भी छापेमारी
आयकर विभाग ने इसके अलावा बेंगलुरु स्थित इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्पिरिटेड मीडिया फाउंडेशन (IPSMF) जो कई मीडिया आउटलेट्स को भी फंड्स जारी करती है के ठिकानों पर भी छापेमारी की है। हालांकि जिन संगठनों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई हुई है उनकी ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि आईपीएसएमएफ ट्रस्ट इन्वेस्टिगेटिव खबरों के लिए कुछ मीडिया आउटलेट्स को वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है। 


बेंगलुरु स्थित  IPSMF ट्रस्ट इन्वेस्टिगेटिव स्टोरीज के लिए जाने जानेवाले कुछ मीडिया संगठनों को भी फंड करता है। पत्रकार टीएस निनन IPSMF ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं, जबकि इसके ट्रस्टियों में अभिनेता अमोल पालेकर भी शामिल हैं। इसके दानदाताओं में प्रेमजी, गोदरेज और नीलेकणी समेत कई कारोबारी परिवार भी शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed