फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   income tax raid on zee group and Larsen and Toubro

जी समूह और एलएंडटी के कार्यालयों पर आयकर छापे, कर चोरी की आशंका

Mon, 04 Jan 2021 10:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 04 Jan 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
income tax raid on zee group and Larsen and Toubro
income tax department - फोटो : wiki
आयकर विभाग के अधिकारियों ने कथित रूप से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की चोरी मामले में सोमवार को इंजीनियरिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) तथा मीडिया कंपनी जी समूह के कार्यालयों की तलाशी ली। 
विज्ञापन


कर विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस बारे में संपर्क करने पर एलएंडटी ने न तो इस घटनाक्रम की पुष्टि की और न ही इसे खारिज किया। हालांकि, जी समूह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


आयकर अधिकारी ने कहा कि मुंबई में एलएंडटी के कई परिसरों पर छापेमारी की गई। वहीं जी के मामले में सुबह से ही देशभर में उसके कार्यालयों में तलाशी चल रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कर विभाग के अधिकारी हमारे कार्यालय आए और उन्होंने कुछ सवाल पूछे। हमारे अधिकारी मांगी जा रही सारी सूचनाएं उपलब्ध करा रहे हैं और पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों ने कहा कि छापेमारी यह पता लगाने के लिए की जा रही है कि कहीं इन कंपनियों ने जीएसटी की चोरी तो नहीं की है। यदि कर अपवंचना हुई है, तो कितनी हुई है। बताया जाता है कि जीएसटी चोरी की सूचना जीएसटी सूचना महानिदेशालय से मिली है।


जी समूह के संस्थापक सुभाष चंद्रा राज्यसभा सदस्य हैं। समूह पिछले एक साल से नकदी संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहा है। समूह कर्ज चुकाने के लिए मुख्य कारोबार से अलग व्यवसायों को बेच भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed