फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax dept conducts raids against Maharashtra deputy CM Pawar family and realtors

महाराष्ट्र: अजीत पवार और रिश्तेदार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, उपमुख्यमंत्री बोले- बहनों के आवास पर दबिश देने का क्या मतलब

Thu, 07 Oct 2021 03:07 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 07 Oct 2021 03:07 PM IST
सार

राकांपा नेता अजीत पवार ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सच है कि आयकर विभाग ने मुझसे संबंधित कुछ फर्मों पर छापा मारा है, लेकिन समय पर टैक्स भुगतान करने के बाद भी कार्रवाई क्यों हो रही यह समझ नहीं आ रहा। केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे जनता को समझने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Income Tax dept conducts raids against Maharashtra deputy CM Pawar  family and realtors
अजीत पवार, उप मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के संबंधित कंपनियों पर इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है। खुद अजीत पवार ने इसकी जानकारी दी है कि आजउनसे जुड़े पारिवारिक सदस्यों और संबंधित कंपनियों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। अजीत पवार ने बताया का कि आईटी विभाग की कार्रवाई से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन रिश्तेदारों की कंपनियों और संस्थानों के खिलाफ इस तरह की दबिश से बुरा लगता है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कर चोरी के आरोप में अजीत पवार और उनके संबंधितों के यहां छापेमार कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आयकर विभाग ने गुरुवार को कथित कर चोरी के आरोप में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उनकी तीन बहनों से संबंधित परिसरों पर भी छापेमारी की गई है। उनमें से एक कोल्हापुर में रहती हैं और अन्य दो पुणे में।  छापेमार कार्रवाई मुंबई, पुणे, सतारा, महाराष्ट्र और गोवा समेत कुछ अन्य शहरों में छापेमार कार्रवाई चल रही है। अधिकारियों ने नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर कहा कि कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


समय पर टैक्स भुगतान करने के बाद भी हो रही कार्रवाई- अजीत पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सच है कि आयकर विभाग ने मुझसे संबंधित कुछ फर्मों पर छापा मारा है। यह उनका अधिकार है, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या ये छापे राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किए गए थे या फिर वे अधिक जानकारी चाहते हैं, क्योंकि हम समय पर टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग क्यों?
पवार ने कहा कि मेरे ऊपर आईटी विभाग ने भले ही दबिश दी लेकिन मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं कि मेरी तीन बहनों के आवास पर दबिश क्यों दी गईं। उन्होंने कहा कि वह उन पर छापे के पीछे का कारण नहीं समझ सके हैं। पवार ने कहा कि अगर वे मेरी बहनें हैं, इसलिए छापे मारे गए तो राज्य के लोगों को सोचना चाहिए कि केंद्रीय एजेंसियों का किस स्तर पर दुरुपयोग किया जा रहा है।


लखीमपुर की घटना का विरोध करने पर हुई छापेमारी : शरद पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की बहन के व्यावसायिक ठिकानों और रियल एस्टेट डेवलपर्स से जुडे़ व्यवसायों पर हुई आयकर विभाग की छापेमारी पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना पर विरोध करने पर यह छापेमारी हुई है। पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार ने कहा कि उन्होंने लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने की घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से की। लगता है कि इससे केंद्र सरकार चिढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed