फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department undisclosed income of 130 crores rupees detected from a cycle company in Punjab

आयकर विभाग : पंजाब में साइकिल की एक कंपनी से 130 करोड़ की अघोषित आय पकड़ी गई

Wed, 27 Oct 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 27 Oct 2021 03:52 AM IST
सार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि साइकिल के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी पर 21 अक्तूबर को तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब 150 करोड़ की अघोषित आय का पता लगा। आयकर विभाग की टीम ने  2.25 करोड़ नगद और 2 करोड़ का सोना भी जब्त किया।
 

विज्ञापन
Income Tax Department undisclosed income of 130 crores rupees detected from a cycle company in Punjab
आयकर विभाग - फोटो : PTI

विस्तार

आयकर विभाग ने हाल में पंजाब में साइकिल का व्यवसाय करने वाली एक कंपनी और विद्यार्थियों के लिए वीसा की व्यवस्था करने वाली एक एजेंसी पर मारे गए छापे के दौरान 130 करोड़ की अघोषित आय का पता लगाया।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को बताया कि साइकिल के व्यवसाय से जुड़ी कंपनी पर 21 अक्तूबर को तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान करीब 150 करोड़ की अघोषित आय का पता लगा। आयकर विभाग की टीम ने  2.25 करोड़ नगद और 2 करोड़ का सोना भी जब्त किया।
विज्ञापन


वहीं, जालंधर की एक कंपनी विदेश में पढ़ने को इच्छुक विद्यार्थियों से 10 से 15 लाख रुपये लेती थी। विभाग की ओर से यहां 18 अक्तूबर को तलाशी अभियान चलाया गया। पिछले पांच सालों में इस कंपनी ने करीब 200 करोड़ रुपये नगद में लिए। कंपनी ने अपनी आय का खुलासा रिटर्न में भी नहीं किया। यहां करीब 40 करोड़ की अघोषित आय का पता लगा। जबकि 20 लाख नगद और 33 लाख के आभूषण जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed