फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department raids black money worth Rs 175 crore in raids of two contractors from Tamil Nadu

आयकर विभाग ने तमिलनाडु के दो ठेकेदारों के यहां छापे में पकड़ा 175 करोड़ रुपये का काला धन

Fri, 05 Mar 2021 03:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Mar 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
Income tax department raids black money worth Rs 175 crore in raids of two contractors from Tamil Nadu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आयकर विभाग ने तमिलनाडु के दो सिविल ठेकेदारों के यहां छापा मारकर 175 करोड़ रुपये का कालाधन पकड़ा है। सीबीडीटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि आयकर अधिकारियों ने मदुरै और रामनाथपुरम में 18 जगहों पर छापे के दौरान तीन करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है।

विज्ञापन

 
आयकर विभाग को खुफिया इनपुट मिले थे कि चुनाव में इस्तेमाल के लिए बड़ी मात्रा में कालाधन जमा किया गया है। तमिलनाडु विधानसभा में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। छापे में अधिकारियों ने पाया कि दोनों ठेकेदार फर्जी मदों में बोगस खर्चा दिखाकर मुनाफा घटा रहे थे। उन्होंने आय की घोषणा में मुनाफे को टर्नओवर के दो फीसदी से भी कम बताया था, जबकि असल में वे 20 फीसदी से अधिक मुनाफा कमा रहे थे।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी आयकर विभाग ने चेन्नई के जाने माने कारोबारी समूह के 11 ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें 220 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला था। यह समूह टाइल्स और सैनेटरी वेयर का कारोबार करता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया, विभाग ने 26 फरवरी को तमिलनाडु, गुजरात और कोलकाता में 20 जगहों पर छापा मारा था। इस दौरान 8.30 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीडीटी ने बताया, तलाशी अभियान में टाइल्स की बिक्री और खरीद के गैर हिसाब मामलों का पता चला है। लेनदेन के कई दस्तावेज मिले हैं, जो क्लाउड से संचालित सॉफ्टवेयर पर दर्ज थे। समूह की करीब 50 फीसदी लेनदेन को बहीखाते से अलग रखा गया है।


पिछले टर्न ओवर को ध्यान में रखकर किए गए आंकलन के मुताबिक तकरीबन 120 करोड़ रुपये की आय को छुपाया गया। यह 100 करोड़ की अघोषित आय के अतिरिक्त है, जिसे समूह ने मुखौटा कंपनियों के जरिये शेयर प्रीमियम के रूप में दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed