{"_id":"5f7e353c3e9e3e398d68af61","slug":"income-tax-department-raids-against-business-and-coorporative-bank-chairman-in-several-places-in-bihar-and-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी-सहकारी बैंक के चेयरमैन के खिलाफ यूपी और बिहार में आयकर का छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कारोबारी-सहकारी बैंक के चेयरमैन के खिलाफ यूपी और बिहार में आयकर का छापा
Thu, 08 Oct 2020 03:08 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Oct 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
आयकर विभाग ने खनन और होटल इंडस्ट्री से जुड़े एक कारोबारी और एक बड़े सहकारी बैंक के चेयरमैन के खिलाफ उत्तर प्रदेश और बिहार में कई ठिकानों पर छापा मारा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने कहा कि खुफिया सूचना मिलने के आधार पर मंगलवार को पटना, सासाराम और वाराणसी में छापा मारा गया। इस दौरान 1.25 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए जबकि 6 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट रसीदों को ‘निषेधात्मक आदेशों’ के तहत रखा गया है।
विज्ञापन
कारोबारी की कार से 75 लाख रुपये मिले। जांच में पता चला कि इस रकम का कोई हिसाब नहीं था और इसका लिंक एक सहकारी बैंक के चेयरमैन से मिला। बेहिसाब नकद और नकद लेनदेन से संबंधित दस्तावेज को बरामद कर जब्त कर लिया। इन लेनदेन को आयकर रिटर्न में नहीं दिखाया गया है।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने जिन लोगों के यहां छापे की कार्रवाई की गई, उनकी पहचान उजागर नहीं की। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कारोबारी का बिहार के एक राजनीतिक दल से संबंध है। राज्य में 28 अक्तूबर से तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना 10 नवंबर को होगी। बोर्ड का कहना है कि घरों, एक होटल और विभिन्न वाहनों में किए गए निवेश के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मिले दस्तावेज से खुलासा हुआ है कि समूह द्वारा पत्थरों की बेहिसाब और अवैध खनन भी की गई। बही खातों में करोड़ों के क्रेडिट दर्ज हैं जिनकी हकीकत की जांच की जा रही है।