{"_id":"5f97b67b8ebc3e9c01280730","slug":"income-tax-department-is-raiding-42-premises-of-entry-operator-sanjay-jain-and-his-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी विभाग ने दिल्ली, गोवा सहित अन्य राज्यों में हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटी विभाग ने दिल्ली, गोवा सहित अन्य राज्यों में हवाला ऑपरेटर के ठिकानों पर की छापेमारी
Tue, 27 Oct 2020 11:26 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
- फोटो : ANi
आयकर विभाग ने कई हवाला ऑपरेटर और नकली बिल बनाने वाले कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर 5.26 करोड़ रुपये मूल्य के गहने और नकदी बरामद की। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई ‘एंट्री ऑपरेशन’ (हवाला जैसे ऑपरेशन) गिरोह चलाने वाले लोगों के एक बड़े नेटवर्क और नकली बिल के जरिए अधिक पैसे बनाने वालों के खिलाफ की गई। सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान 2.37 करोड़ रुपये नकद और 2.89 करोड़ रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए।
विज्ञापन
17 बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिनकी अभी तलाशी नहीं ली गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीटीडीटी) आयकर विभाग का एक प्रशासकीय प्राधिकरण है। उसने कहा कि एंट्री ऑपरेटर, बिचौलियों, नकदी संचालकों, लाभार्थियों और कंपनियों और कंपनियों के नेटवर्क को उजागर करने वाले सबूत मिले हैं।
विज्ञापन
उसने कहा कि अब तक, 500 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की हेराफेरी प्रविष्टियों (हवाला) के सबूतों को पहले ही पाया और जब्त किया जा चुका है। सीबीडीटी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।
Income Tax Department is raiding 42 premises in Delhi-NCR, Uttarakhand, Haryana, Punjab & Goa of entry operator Sanjay Jain & his beneficiaries. Rs 2.37 crores cash & jewellery worth Rs 2.89 crores recovered. Searches underway. More details awaited: Sources pic.twitter.com/OcZ680WNIs
— ANI (@ANI) October 27, 2020