फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department detects Rs 880 crore hidden income after survey of Bengaluru famous company

बंगलूरू: आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कंपनी के परिसर में छापा मारकर पकड़ा 880 करोड़ रुपये का काला धन

Tue, 13 Jul 2021 10:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Jul 2021 10:56 PM IST
सार

सीबीडीटी ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के दो परिसरों में 8 जुलाई को किए गए सर्वे में यह काला धन कंपनी की आय में ‘छिपाया’ हुआ मिला। हालांकि सीबीडीटी ने कंपनी का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया है। 

विज्ञापन
Income Tax Department detects Rs 880 crore hidden income after survey of Bengaluru famous company
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social media

विस्तार

आयकर विभाग ने मानव श्रम उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कंपनी के बंगलूरू परिसर में छापा मारकर 880 करोड़ रुपये के कालेधन की जानकारी पकड़ी है। सीबीडीटी ने मंगलवार को बताया कि कंपनी के दो परिसरों में 8 जुलाई को किए गए सर्वे में यह काला धन कंपनी की आय में ‘छिपाया’ हुआ मिला। हालांकि सीबीडीटी ने कंपनी का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग के नीति निर्धारक केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा, कंपनी ने आयकर अधिनियम की धारा 80जेजेएए के तहत भारी मात्रा में कटौती का दावा किया था। कुल मिलाकर सर्वे पूरा होने के बाद विभिन्न वित्त वर्षों में कुल मिलाकर 880 करोड़ रुपये की हेराफेरी पकड़ में आई।
विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, यह सर्वे अभियान विभाग की तरफ से किए जाने वाले सरप्राइज एक्शन के तहत चलाया गया। सरप्राइज एक्शन के तहत आयकर अधिकारी किसी भी करदाता के बिजनेस परिसर में अचानक पहुंचकर जांच करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed