{"_id":"58793e2f4f1c1b8327ba9e6d","slug":"incidents-like-amazon-tri-colour-are-not-repeated-vikas-swarup","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दोहराई जाएं अमेजन-तिरंगा जैसी घटनाएं: विदेश मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नहीं दोहराई जाएं अमेजन-तिरंगा जैसी घटनाएं: विदेश मंत्रालय
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन द्वारा भारतीय तिरंगा चित्रित पायदान बेचने की घटना होने के बाद भारत ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई नहीं जाएंगी। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री ने स्वयं इस मामले में ट्वीट को देखा और उस शिकायत पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्हें शिकायत मिली थी कि अमेजन की कनाडा वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे वाले पायदान बेचे जा रहे हैं। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए अमेजन से विवादित उत्पादों को हटाने और माफी मांगने को कहा। एक ही दिन में अमेजन के उपाध्यक्ष और इकाई प्रमुख ने विदेश मंत्री से माफी मांगी और सूचित किया कि उत्पाद को वेबसाइट से हटा लिया गया है। हम अमेजन की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा घटित नहीं होंगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को सुषमा ने ट्वीट करके अमेजन से अपनी कनाडा वेबसाइट से भारतीय तिरंगा चित्रित पायदान हटाने और बिना शर्त माफी मांगने की नसीहत दी थी। ऐसा ना करने पर उन्होंने किसी अमेजन अधिकारी को भारतीय वीजा ना देने और दिए गए वीजा को निरस्त करने की चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन