फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Incessant rains triggered landslides in several parts of the Dima Hasao due to district several dead in Haflong says SDMA news in hindi

Heavy Rain in Assam: असम में बारिश का कहर, दीमा हसाओ में 12 गांवों में भूस्खलन, एक महिला समेत तीन की मौत

Sun, 15 May 2022 10:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 15 May 2022 10:20 AM IST
सार

दीमा हसाओ की उपायुक्त नाज़रीन अहमद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़कों की हालत खराब है।

विज्ञापन
Incessant rains triggered landslides in several parts of the Dima Hasao due to district several dead in Haflong says SDMA news in hindi
असम के दीमा हसाओ में भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं। - फोटो : ANI

विस्तार

असम में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां के दीमा हसाओ में तो बारिश की वजह से 12 गांवों में भूस्खलन आने की खबर है। इसके अलावा कई और क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण कई रिहायशी और वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


अधिकारियों की मुताबिक, बारिश की यह स्थिति असानी चक्रवात की वजह से बनी है। दीमा हसाओ के हाफलोंग में तो भूस्खलन की वजह से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई और इलाकों में सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं। दीमा हसाओ की उपायुक्त नाज़रीन अहमद ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को यात्रा से बचने को कहा है, क्योंकि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। इससे सड़कों की हालत खराब है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अब तक छह जिलों- कछार, धेमाजी, होजई, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, नगांव और कामरूप (मेट्रो) के 94 गांवों के कुल 24,681 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से रेल सेवाओं पर पड़ा असर
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर खंड में कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं। रेलवे के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते लुमडिंग मंडल के लुमडिंग-बदरपुर पर्वतीय खंड के अनेक हिस्सों में जलभराव को देखते हुए कई ट्रेन रद्द अथवा आंशिक तौर पर रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा माईबांग और माहूर के बीच रेल मार्ग प्रभावित हुए हैं। यहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed