{"_id":"63bb6decd243f442bf73c233","slug":"inauguration-of-transmission-system-made-by-power-grid-ceiling-fan-price-will-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर : पावर ग्रिड द्वारा निर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का हुआ उद्घाटन, सीलिंग पंखे की कीमत बढ़ेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बड़ी खबर : पावर ग्रिड द्वारा निर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का हुआ उद्घाटन, सीलिंग पंखे की कीमत बढ़ेगी
Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Jan 2023 07:00 AM IST
सार
भारत सरकार ने अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए विभिन्न अंतर-राज्य ट्रांसमिशन प्रणाली विकसित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के भादला, फतेहगढ़ और बीकानेर क्षेत्रों में 8.9 गीगा वाट सौर ऊर्जा वितरण के लिए नवनिर्मित ट्रांसमिशन प्रणाली का उद्घाटन किया। इसका निर्माण पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है। जयपुर के राजभवन में आयोजित समारोह में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार, केंद्र सरकार और पावर ग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
देश में बड़े पैमाने पर अक्षय ऊर्जा के ग्रिड एकीकरण का काम हो रहा है और तेज गति से ऊर्जा वितरण का काम भी चल रहा है। 2030 तक 500 गीगा वाट से अधिक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा उत्पादन क्षमता की परिकल्पना की गई है। भारत सरकार ने अक्षय ऊर्जा एकीकरण के लिए विभिन्न अंतर-राज्य ट्रांसमिशन प्रणाली विकसित करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
संगीता ने सीडब्ल्यूसी निदेशक का पदभार संभाला
संगीता रामरख्यानी ने सीडब्ल्यूसी की नई निदेशक (कार्मिक) का पदभार ग्रहण किया है। वह एलएलबी के साथ मैनेजमेंट ग्रेजुएट हैं। केंद्रीय भंडारण निगम में शामिल होने से पहले वह कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में समूह महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थीं। उनके पास मानव संसाधन कार्यों, नीति निर्माण, औद्योगिक संबंध और स्थापना मामलों में काम करने का 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वह कॉनकॉर की संयुक्त उद्यम कंपनियों के निदेशक मंडल में भी रही हैं।
विज्ञापन
सीलिंग पंखे की कीमत में होगी 8 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी
इस महीने से सीलिंग पंखे 8 से 20 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के संशोधित मानदंडों के अनुसार एक जनवरी से पंखों की अनिवार्य स्टार लेबलिंग करनी होगी। स्टार लेबलिंग 1-स्टार रेटेड पंखों के लिए न्यूनतम 30 फीसदी और 5-स्टार रेटेड पंखों के लिए 50 फीसदी से अधिक की ऊर्जा बचत को बताता है।
हैवेल्स, ओरिएंट इलेक्ट्रिक और उषा इंटरनेशनल जैसी कंपनियों का यह मानना है कि इससे लागत में 5 से 20 प्रतिशत की वृद्धि होगी, क्योंकि हाई एनर्जी वाले 5-स्टार रेटेड पंखों के लिए नए आयातित मोटर्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जरूरत होगी। एजेंसी
यह हुआ बदलाव
नए नियम के तहत अब निर्माताओं को अपने पंखे पर 1 से 5 स्टार के बीच स्टार रेटिंग प्रदर्शित करनी होगी। स्टार रेटिंग सेवा मूल्य पर निर्भर है, जो हर मिनट हवा को प्रति क्यूबिक मीटर में फैलाता है।