{"_id":"60f6754c8ebc3e79a43b13be","slug":"in-west-bengal-goat-gave-birth-to-an-eight-legged-baby-the-newborn-died-in-a-short-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: बकरी ने दिया आठ पैर वाले बच्चे को जन्म, कुछ ही देर में नवजात की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: बकरी ने दिया आठ पैर वाले बच्चे को जन्म, कुछ ही देर में नवजात की हुई मौत
Tue, 20 Jul 2021 12:33 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनगांव
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:33 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बनगांव में स्थित कालमेघा इलाके में सरस्वती मंडल के घर एक बकरी ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसके आठ पैर और दो कुल्हे हैं। हालांकि जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात बकरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में आठ पैरों व दो कूल्हों वाले बकरी के बच्चे ने लिया जन्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुदरत का खेल कितना आश्चर्यजनक हो सकता है, यह बात पश्चिम बंगाल में देखने को मिली। यहां लोग कुदरत के खेल से इतने ज्यादा हैरत में हैं कि वे अब अपने दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो गए हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बनगांव में स्थित कालमेघा इलाके में एक बकरी ने आठ पैरों वाले एक बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
दूर-दूर से बकरी के बच्चे को देखने के लिए आ रहे लोग
चौंकाने वाली तो बात यह है कि इस नवजात बकरी के दो कूल्हे भी हैं। हालांकि, उसका धड़ और सिर एक ही है। कुदरत के इस चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
आठ पैर के साथ दो कुल्हे लेकर जन्मा बकरी का बच्चा
बीते बृहस्पिवार (15 जुलाई) की सुबह एक बकरी ने कालमेघा इलाके में सरस्वती मंडल नामम शख्स के घर दो बच्चों को जन्म दिया, उनमें से एक का जन्म 8 पैर और दो कूल्हों के साथ हुआ था, जबकि दूसरा सामान्य था। सोशल मीडिया पर भी बकरी के इस आठ पैर वाले बच्चे की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
जन्म के कुछ ही देर बाद नवजात की हो गई मौत
जब आस-पास के इलाकों में लोगों को इस कुदरत के करिश्मे के बारे में पता चला तो बकरी के मालिक सरस्वती मंडल के घर लोगों का तांता लग गया। सरस्वती मंडल के घर गाय-बकरी जैसे कई पालतू जानवर हैं। हालांकि, जन्म के कुछ ही मिनट बाद आठ पैरों वाले बकरी के बच्चे की मौत हो गई।
क्या कहा बकरी के मालिक ने?
बकरी के मालिक सरस्वती मंडल ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने पहली बार ऐसा कुछ देखा है। जन्म के लगभग पांच मिनट बाद आठ पैर वाला बकरी का बच्चा मर गया जबकि मां और दूसरा बच्चा ठीक है।'