{"_id":"5b3019ff4f1c1b254d8b8376","slug":"in-west-bengal-bjp-s-eyes-are-seen-in-26-lok-sabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में भाजपा की निगाहें 26 लोकसभा सीटों पर, पंचायत एवं उपचुनाव में कामयाबी से बढ़ा उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में भाजपा की निगाहें 26 लोकसभा सीटों पर, पंचायत एवं उपचुनाव में कामयाबी से बढ़ा उत्साह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकता
Updated Mon, 25 Jun 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगले साल होने वाले आम चुनावों में प्रदेश भाजपा की निगाहें राज्य की 42 में से 26 लोकसभा सीटों पर हैं। फिलहाल उसके पास केवल दो सीटें हैं। हाल के उपचुनाव एवं पंचायत चुनावों में अपनी कामयाबी से उत्साहित पार्टी ने अब 26 सीटें जीतने की रणनीति तैयार की है। इस हफ्ते पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दो दिवसीय प्रदेश दौरे के दौरान प्रदेश पार्टी नेतृत्व उन्हें इस रणनीति का ब्लू प्रिंट सौंपेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 27 जून को यहां आएंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने बताया कि पार्टी शाह को लोकसभा चुनावों की रणनीति की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि शाह ने प्रदेश नेतृत्व को 22 सीटें जीतने का लक्ष्य दिया है। लेकिन चुनाव यदि निष्पक्ष हुए तो भाजपा यहां कम से कम 26 सीटें जीतने की स्थिति में है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने जिन 26 सीटों पर जीत की रणनीति बनाई है, उनमें से लगभग 70 फीसदी उत्तर बंगाल, दक्षिण बंगाल और जंगल महल के आदिवासी इलाकों में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा की निगाहें बालूरघाट, कूचबिहार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी, मालदा, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, कृष्मनगर और हावड़ा जैसी सीटों पर टिकी हैं। घोष ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के आतंक के बावजूद पंचायत चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन की बाद राज्य में जमीनी स्तर पर राजनीतिक परिस्थिति में तेजी से बदलाव आया है।
विज्ञापन