कर्नाटक के भाजपा नेताओं ने दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में नई सरकार बनाने को लेकर भाजपा नेताओं ने सक्रियता तेज कर दी है। आज कर्नाटक के भाजपा नेता जगदीश शेट्टार, बसवराज बोम्मई और अरविंद लिंबावली समेत कर्नाटक भाजपा के कई नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। जगदीश शेट्टार ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात पर हमारी अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। इसे लेकर फिर दोपहर तीन बजे मुलाकात होगी। उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक में आखिरी फैसला होगा।
Jagadish Shettar, BJP, in Delhi: We met Amit Shah & JP Nadda regarding the political scenario in #Karnataka, formation of BJP govt there & steps to be taken. They want to discuss again this afternoon at 3 PM, then they will take a final decision in the Parliamentary Board meeting pic.twitter.com/5bCBMqgSG9
— ANI (@ANI) July 25, 2019
बुधवार रात जगदीश शेट्टार, बसवराज बोम्मई और अरविंद लिंबावली समेत कर्नाटक भाजपा के कई नेता दिल्ली पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान इन नेताओं ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर मंथन किया।
Delhi: Karnataka BJP leaders Jagadish Shettar, Basavraj Bommai, Arvind Limbavali and others reach Delhi. They will meet Home Minister Amit Shah and party working President JP Nadda later in the day. The Congress-JD(S) government lost the trust vote on July 23. pic.twitter.com/hhyjSXTu3Y
— ANI (@ANI) July 24, 2019
दिल्ली पहुंचे भाजपा नेता अरविंद लिंबावली ने कहा कि सरकार गठन को लेकर हम केंद्रीय नेताओं से मार्गदर्शन लेने आए हैं।
Arvind Limbavali, BJP, in Delhi: We are here to take guidance of the central leadership, for formation of the new govt what should be the strategy and action plan. We are meeting Amit Shah, JP Nadda and other leaders at 9.30 AM. #Karnataka pic.twitter.com/nwL6E0LS0p
— ANI (@ANI) July 25, 2019
विधानसभा में मंगलवार को विश्वास मत हारने के बाद एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जदएस गठबंधन की सरकार गिर गई थी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेताओं से मुलाकात के बाद येदियुरप्पा ने कहा, मैं दिल्ली से निर्देश का इंतजार कर रहा हूं।
हम किसी भी समय विधायक दल की बैठक बुलाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। संघ के आशीर्वाद और सहयोग से ही संभव हुआ कि मैं तालुका से राज्य स्तर पर पहुंचा। मैं संघ परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेने आया था।
भविष्य में जारी रहेगी राजनीतिक अस्थिरता
राज्य में आगे भी राजनीतिक अस्थिरता जारी रहेगी। मैं उन अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने 14 महीने में मेरी मदद की। अब हमारा लक्ष्य पार्टी और संगठन का विस्तार करना है। - एचडी कुमारस्वामी, कार्यवाहक सीएम
बसपा विधायक बोले, आदेश की अवहेलना नहीं
विश्वास मत के दौरान सदन से गायब रहने पर बसपा से निकाले गए विधायक एन महेश ने कहा कि मुझे किसी का पक्ष लेने से रोका गया था। मैंने यही किया। मैंने बहनजी (मायावती) के आदेश की अवहेलना नहीं की।
निर्दलीय विधायकों ने याचिका वापस लेने की गुहार लगाई
कर्नाटक के दो निर्दलीय विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से उस याचिका को वापस लेने का अनुरोध किया, जिसमें तत्काल फ्लोर टेस्ट की मांग की गई थी। हालांकि कोर्ट ने कोई आदेश देने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि विधायकों के वकील मुकुल रोहतगी व स्पीकर के वकील अभिषेक मनु सिंघवी कहां हैं? हम उनकी उपस्थिति में आदेश पारित करेंगे। उन्होंने हमारा काफी वक्त लिया है।’