फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In UNGC PM Modi given example of Shiva in every creature to introduce indian culture towards world

त्वरित टिप्पणीः पीएम मोदी ने 'जीव में शिव' के जरिये किया भारत की विश्व कल्याण की सोच को मजबूत

Fri, 27 Sep 2019 09:05 PM IST
Harendra Chaudhary विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला
विनोद अग्निहोत्री, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Sep 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
In UNGC PM Modi given example of Shiva in every creature to introduce indian culture towards world
pm modi unga 2019 - फोटो : UNGA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने सम्बोधन में बेहद साधे और संतुलित अंदाज में भारत की विकास यात्रा और युद्ध नहीं बुद्ध की बात करके विश्व की उन सभी शक्तियों को आइना दिखा दिया है, जो विश्व के विभिन्न इलाकों में युद्ध की परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश में हैं। उन्होंने आम चुनावों में अपनी सरकार को मिले ज्यादा बड़े जनादेश को भारतीय लोकतंत्र में जनता के प्रति जवाबदेही और सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों का परिणाम बताया।
विज्ञापन


एक कुशल विश्व राजनेता की तरह प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में किसी देश का नाम लिए बिना, उन्होंने अमेरिका-ईरान संकट, पश्चिम एशिया की अशांति, चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध समेत टकराव के सभी मुद्दों की जगह विश्व शांति परस्पर सद्भाव सहअस्तित्व के साथ विश्व के विकास और समृद्धि की ओर साथ-साथ बढ़ने का आह्वान विश्व जनमत से किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद को वैश्विक समस्या और चुनौती बताते हुए पूरी दुनिया से इसके खिलाफ खड़े होने और मिलकर इसे खत्म करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान का नाम न लेकर एक तरह से उसे महत्व न देने का भारत का इरादा भी स्पष्ट किया। उन्होंने आतंकवाद को संयुक्त राष्ट्र के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ बताकर पूरे विश्व को इसके खिलाफ एकजुट होने पर बल दिया और इस मामले में अलग-अलग राय को सही नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने इस बयान से उन्होंने आतंकवाद खासकर भारत में सीमापार से होने वाले आतंकवाद के प्रति नरम और दोहरा रूख रखने वाले चीन और अमेरिका को भी बिना नाम लिए नसीहत दी। कश्मीर का जिक्र न करके प्रधानमंत्री ने दुनिया को जता दिया कि ये पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है। हिंदी में बोलते हुए मोदी ने तीन हजार साल पहले तमिल कवि के कथन को उद्धृत करके भाषा की घरेलू राजनीति को भी साधा है।


स्वामी विवेकानंद से प्रधानमंत्री स्वयं प्रभावित रहे हैं और गांधी जी की 150वीं जयंती का जिक्र करके उन्होंने जीव में शिव देखने की विश्व कल्याण की भारत की अवधारणा को मजबूत किया। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहद संतुलित तरीके से बेहद गंभीर और सारगर्भिता का संदेश पूरी दुनिया को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed