{"_id":"5792b4b44f1c1bac59c4bcd4","slug":"in-two-years-reportedundisclosed-income-of-rs-22-475-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष में 22475 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दो वर्ष में 22475 करोड़ रुपये की अघोषित आय की जानकारी मिली
ब्यूरो/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jul 2016 05:35 AM IST
विज्ञापन
Finance Minister Arun Jaitley
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने कहा है कि विदेशों में जमा काला धन का सटीक मूल्यांकन नहीं हो सकता। हालांकि देश में पिछले दो वर्षों में सर्वेक्षण के दौरान आय कर विभाग ने 22475 करोड रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि विदेशों में जो काला धन जमा है, उसका सटीक मूल्यांकन नहीं हो सकता है, क्योंकि उसके मूल्यांकन का कोई आधार नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वित्त वर्ष दौरान आय कर विभाग ने 9457 सर्वेक्षणों में 22475 करोड़ रूपए की अघोषित आय पकडी है।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि काले धन का सहीसही मूल्यांकन करना आसान नहीं हैं। उनका कहना था कि विदेशों में जो काला धन है वह अघोषित तौर पर है।
सरकार अघोषित आय को लेकर जानकारी जुटाने का काफी प्रयास कर रही है मगर इसका सही मूल्यांकन आसान भी नहीं है। इस तरह के अनुमान तथ्यों, पूर्वानुमानों और समुच्चयों पर आधारित हैं।
विज्ञापन