फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In today's history Benazir Bhutto had took over the Pakistan's political power

‘पूरब की बेटी’ बेनजीर ने आज ही के दिन संभाली थी पाकिस्तान की सत्ता

Fri, 16 Nov 2018 12:47 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
In today's history Benazir Bhutto had took over the Pakistan's political power
बेनजीर भुट्टो
बेनजीर भुट्टो को भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की कद्दावर सियासी शख्सियत में शुमार किया जाता है। उन्हें एक मुस्लिम देश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव हासिल है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उन्होंने यह पद दो बार संभाला। पहली बार वह 16 नवंबर 1988 को देश की प्रधानमंत्री चुनी गईं, जब उनकी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में सफलता हासिल की। दूसरी बार वह 1993 में प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि दोनो ही बार वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


1988 में बेनजीर ने बड़ी जीत हासिल कर सरकार बनाई, लेकिन 1990 में राष्ट्रपति ग़ुलाम इशाक खान ने उनकी सरकार को बर्खास्त कर दिया। 1993 में वह दोबारा प्रधानमंत्री बनीं, लेकिन 1996 में भ्रष्टाचार के आरोप में उनकी सरकार को दोबारा बर्खास्त किया गया। उनका जीवन उतार चढ़ाव से भरपूर रहा और 27 दिसंबर 2007 को एक बम धमाके में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


देश दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है: 

1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया।

1835 : झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का जन्म।

1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना।

1846: उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहबादी का जन्म।

1849 : रूस के प्रसिद्ध लेखक फ़्योदोर दोस्तोविस्की को फांसी की सज़ा। क्राईम एंड पनिशमेंट, द ईडियट और द ब्रदर्स करैमज़ोव जैसी ढेरों रचनाओं के रचयिता फ्योदोर पर एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने का आरोप लगा और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से 1000 लोगों की मौत।

1933 : अमेरिका और सोवितय संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित

1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन।

1973 : स्काईलैब 4 को तीन अंतरिक्षयात्रियों के साथ केप केनवरा से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया।

1973: बैटमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म।

1988 : बेनजीर भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed