फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the second wave of corona virus, more than two lakh deaths have occurred in the country

कोरोना की दूसरी लहर: देश में अब तक दो लाख से ज्यादा मौतें, औसतन रोजाना 2000 की गई जान 

Fri, 11 Jun 2021 06:30 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 11 Jun 2021 06:30 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार कम हो रहे हैं और दूसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। लेकिन आंकड़े बताते हैं कि दूसरी लहर ने किस कदर कहर बरपाया है और औसतन हर रोज 2000 लोगों की जान ली है। 

विज्ञापन
In the second wave of corona virus, more than two lakh deaths have occurred in the country
कोरोना से मौतें - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में जमकर कहर मचाया है। इस साल 1 मार्च से अब तक कोरोना संक्रमण के कारण दो लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं। 2020 में महामारी के शुरू होने के बाद से हर पांच  में से तीन मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई हैं। 

विज्ञापन


भारत में इस साल 1 मार्च यानी कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से रोजाना औसतन करीब 2000 लोगों की इस वायरस से जान गई है। कोरोना की दूसरी लहर में मृत्युदर बहुत अधिक रही है। पहली लहर के बाद से अब तक भारत में कुल 3,63,029 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


ब्राजील में 102 दिनों के दौरान 2.25 लाख मौतें
वैश्विक रूप से सिर्फ ब्राजील में 102 दिनों के दौरान 2.25 लाख मौतें कोरोना वायरस से हुई हैं। जबकि अमेरिका में 1 मार्च से अब  तक 82,738 मौतें हुई  हैं। यहां अब तक कुल 6.1 लाख लोगों की जान कोरोना वायरस से जा चुकी  है जो कि विश्व में सबसे अधिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि भारत में पिछले तीन हफ्ते से दैनिक मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कुल मौतों के आंकड़ों में सुधार भी किया गया जिसमें महाराष्ट्र में 11,583, बिहार में 3951 और उत्तराखंड में 779 मौतें  शामिल हैं। 

मौतों का नया आंकड़ा
पिछले दो दिनों में ही  5873 मौतें जोड़ी गई हैं  जिनमें से बिहार में 3951 और महाराष्ट्र से हैं। बिहार के नए आंकड़ों के चलते ही देश में बुधवार को कुल मौतों का आंकड़ा 6 हजार पार कर गया था। विशेषज्ञों ने मौत के सही आंकड़े उपलब्ध कराने का स्वागत भी किया और कहा कि इससे सटीक जानकारी मिलने में मदद होगी।


कुल मामलों की बात करें तो दूसरी लहर में करीब 62 फीसदी कोरोना संक्रमण मामले सामने आए। देश में 1 मार्च 2021 से अब तक 1.8 करोड़ मामले सामने आए जबकि पहली लहर से अब तक कुल 2.9 करोड़ संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed