फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the girls school bathroom felt the camera, Happiness when video is viral

स्कूल में छात्राओं के बाथरूम में कैमरा, वीडियो वायरल होने पर हंगामा

Fri, 06 Jul 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज Updated Fri, 06 Jul 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
In the girls school bathroom felt the camera, Happiness when video is viral

शहर के एक निजी स्कूल के बाथरूम में कैमरा होने की बात पता चलने पर अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। बाथरूम में छात्राओं के वीडियो वायरल होते ही गुस्साए अभिभावक गुरुवार को स्कूल पहुंचे और प्रबंधन को घेर लिया। पहले तो स्कूल प्रशासन ने मामले को हल्के में लिया, लेकिन जब बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे तो स्कूल में छुट्टी कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस प्रधानाचार्य को कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी किसी अभिभावक की ओर से तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन


शहर में एक से आठवीं कक्षा तक संचालित होने वाले स्कूल के बाथरूम में कैमरा लगा था, जिससे आपत्तिजनक वीडियो बीते कई दिनों से वायरल हो रहे थे। तमाम अभिभावकों के मोबाइल पर बाथरूम के अंदर की तस्वीर का वीडियो पहुंचा तो हड़कंप मच गया। अभिभावक स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने बाथरूम में कैमरा लगे होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया और वायरल वीडियो के बारे में भी अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर अभिभावक स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


हंगामे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने पहले स्कूल की छुट्टी कराई फिर प्रधानाचार्य को कोतवाली लाकर पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि करीब एक-एक मिनट के वायरल हुए तीन वीडियो में छात्राओं की अश्लील तस्वीर हैं और यह 27 मार्च को 10 से 12 बजे के बीच बना लग रहा है। हंगामा कर रहे अभिभावक मनोज कुमार, दिवनबंधु वर्मा, एजाज सिद्धीकी ने बताया कि स्कूल के बाथरूम के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है। आखिर स्कूल के बाथरूम में कैमरा कैसे लगा। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान उदय निगम, गोपाल मोदनवाल, अरूण वर्मा, संजय कुमार, मनोज कश्यप आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल का कहना है कि वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है। किसी अभिभावक की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। प्रधानाचार्य से पूछताछ कर सत्यता का पता लगाया जा रहा है। बीएसए जगदीश शुक्ल ने बताया कि इस बात की जानकारी होने पर स्कूल की जांच की गई। वर्तमान में स्कूल के शौचालय में कही कैमरा नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed