फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the first 100 days of CJI there were many major reforms in the Supreme Court,

उपलब्धि: CJI के पहले 100 दिन सुप्रीम कोर्ट में हुए कई बड़े सुधार,  दाखिल मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

Fri, 17 Feb 2023 06:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Feb 2023 06:24 AM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट में इस दौरान मामलों के निपटान में तेजी आई है। दर्ज होने वाले मामलों की तुलना में निपटारे वालों की संख्या अधिक रही है। 9 नवंबर, 2022 से 15 फरवरी, 2023 तक कुल 13,764 मामले सुप्रीम कोर्ट में दायर हुए और 14,209 मामलों का निपटारा किया गया।

विज्ञापन
In the first 100 days of CJI there were many major reforms in the Supreme Court,
सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़। - फोटो : ANI

विस्तार

सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पहले 100 दिनों के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट ने सुधारों की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई है। खासतौर से अदालतों को अधिक प्रौद्योगिकी के अनुकूल बनाने और सुप्रीम कोर्ट में आठ जजों समेत अपेक्षाकृत तेज न्यायिक नियुक्तियों को सुनिश्चित करने के मामले में सुधार हुआ है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में इस दौरान मामलों के निपटान में तेजी आई है। दर्ज होने वाले मामलों की तुलना में निपटारे वालों की संख्या अधिक रही है। 9 नवंबर, 2022 से 15 फरवरी, 2023 तक कुल 13,764 मामले सुप्रीम कोर्ट में दायर हुए और 14,209 मामलों का निपटारा किया गया। सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों के मुताबिक पहले सौ दिन में रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण से लेकर वकीलों को ऑनलाइन पेशी पर्ची मुहैया कराना, ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल, डिजिटल कोर्ट का डेस्कटॉप वर्जन आदि कुछ जरूरी कदम उठाए गए हैं। पूर्व सीजेआई वाईवी चंद्रचूड़ के बेटे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने देश के 50वें सीजेआई के रूप में पिछले साल 9 नवंबर को कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन


आठ जज नियुक्त हुए
सीजेआई के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट में अब तक आठ जजों की नियुक्ति हुई है। वहीं, उनकी अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के लिए 12 नामों की सिफारिश की है। इनमें से चार चीफ जस्टिस नियुक्त भी हो चुके हैं, इनमें एक महिला और एक ओबीसी शामिल है। इसके अलावा हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम ने 35 नामों (इनमें सात महिला उम्मीदवार शामिल) की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रमुख कदम उठाए गए

  • 34000 आदेश 2 जनवरी से ई एससीआर पर अपलोड हुए
  • 3132 फैसले विभिन्न भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराए गए
  • 1,42,818 ऑनलाइन उपस्थिति पर्चियां जारी हुईं जिनसे इतने ही कागज के पन्ने बचाए गए
  • जनहित याचिका अनुभाग ने भी प्रौद्योगिकी का व्यापक इस्तेमाल शुरू किया
  • 2,53,919 लोग वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए इन 100 दिनों में
  • 43 संविधान पीठ के मामलों की सुनवाई यूट्यूब और एनआईसी वेबकास्ट पर लाइव स्ट्रीमिंग हुई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed