फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Telangana Lawyer Couple Stabbed To Death

तेलंगाना में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े चाकू मारकर की वकील दंपती की हत्या

Wed, 17 Feb 2021 09:58 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: प्रियंका तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
In Telangana Lawyer Couple Stabbed To Death
तेलंगाना में बदमाशों ने वकील दंपती को चाकू मारा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में बुधवार को सरेआम एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर दिन-दहाड़े एक वकील दंपती की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।

विज्ञापन


बता दें तेलंगाना बार काउंसिल ने वकील दंपती की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सजा देने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय में वकील जी. वामन राव और उनकी पत्नी कार से यात्रा कर रहे थे। इस बीच दोपहर करीब ढाई बजे रामगिरी मंडल गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को रोका और चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वकील दंपति की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

कुछ टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में राव खून से लथपथ सड़क पर और उनकी पत्नी कार में पड़ी दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed