{"_id":"5a1f346c4f1c1b59678bf1a2","slug":"in-past-6-years-45-percent-number-of-petrol-pumps-increased-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में पेट्रोल पंप खुलने की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज, 6 साल में 45 फीसदी बढ़े ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत में पेट्रोल पंप खुलने की रफ्तार दुनिया में सबसे तेज, 6 साल में 45 फीसदी बढ़े
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:57 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल पड़वाते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में पेट्रोल पंपों की संख्या गत छह साल में 45 फीसदी बढ़ी है। यह वृद्धि दर संभवत: दुनिया में सबसे ज्यादा है और इसका कारण यह है कि सरकारी और निजी कंपनियों में रिटेलिंग आउटलेट स्थापित करने की होड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
तेल मंत्रालय के पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस प्रकोष्ठ के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर के अंत में देश में 60,799 आउटलेट से पेट्रोल और डीजल बेचे जा रहे थे। इसके साथ भारत सिर्फ अमेरिका और चीन से ही संख्या के मामले पीछे रह गया है। तीसरे स्थान के लिए इसने 2015 में जापान को पीछे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
2011 में देश में 41,947 आउटलेट थे, इनमें से 7.1 फीसदी या 2,983 का संचालन और स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज और एस्सार ऑयल जैसी निजी कंपनियों के पास था। आज निजी कंपनियों के 5,474 आउटलेट हैं, जो संपूर्ण आउटलेट का नौ फीसदी है। निजी क्षेत्र में एस्सार के सर्वाधिक 3,980 आउटलट हैं। सरकारी कंपनियों में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के हाथ में 26,489 पेट्रोल पंपों का स्वामित्व और संचालन है।
विज्ञापन
पढ़ें- अब सस्ते दामों पर पेट्रोल पंपों पर मिलेंगे एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखे
अमेरिका और चीन में करीब एक लाख पेट्रोल पंप (प्रत्येक) हैं। ईलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के कारण कई देशों में पेट्रोल पंपों की संख्या घटी है। भारत में हालांकि इसकी संख्या बढ़ी है। भारत में तेल की खपत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल-अक्तूबर 2017 में देश में ईंधन खपत 9.5 फीसदी बढ़ी है।