फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Odisha Over twenty Lakh Cash Found Inside Heap Of Cow Dung news in hindi

Odisha: कंपनी के लॉकर से 20 लाख चुराकर गांव भिजवाया; छापेमारी में गाय के गोबर से बरामद हुई नकदी; आरोपी फरार

Sun, 17 Nov 2024 09:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 17 Nov 2024 09:10 AM IST
सार

आरोपी गोपाल बेहरा हैदराबाद में एक कृषि-आधारित कंपनी में काम करता था। उसने कथित तौर पर कंपनी के लॉकर से 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी।

विज्ञापन
In Odisha Over twenty Lakh Cash Found Inside Heap Of Cow Dung news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

हैदराबाद और ओडिशा की पुलिस टीमों की छापेमारी में बालासोर जिले के एक गांव में गाय के गोबर से भारी मात्रा में नगदी बरामद की गई। यह बरामदगी कामरदा थाना क्षेत्र के बदामंदरूनी गांव से की गई। हैदराबाद और ओडिशा से पुलिस अधिकारियों की एक टीम गांव पहुंची और आरोपी के ससुराल वालों के घर पर छापेमारी की। बता दें कि आरोपी की पहचान गोपाल बेहरा के तौर पर की गई है। फिलहाल वह फरारा है। 
विज्ञापन


आरोपी गोपाल बेहरा हैदराबाद में एक कृषि-आधारित कंपनी में काम करता था। उसने कथित तौर पर कंपनी के लॉकर से 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। चोरी करने के बाद उसने तुरंत इन पैसों को अपनी पत्नी के भाई रवींद्र बेहरा के जरिए गांव भेज दिया। इस मामले को लेकर दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए हैदराबाद पुलिस की एक टीम ने कामरदा पुलिस के साथ रबींद्र के घर पर छापा मारा। उन्होंने गाय के गोबर में छिपाए गए पैसे भारी मात्रा में पैसे बरामद किए।
विज्ञापन


कामरदा थाने के आईआईसी प्रेमदा नायक ने बताया कि गोपाल और रवींद्र दोनों लापता है। उसके परिवार के एक सदस्य को गांव से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed