फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in Odisha, father walked with the dead body of her daughter 8 km for postmartem

ओडिशा में पोस्टमार्टम के लिए आठ किमी तक बेटी का शव लेकर पैदल चला पिता

Fri, 19 Oct 2018 05:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Fri, 19 Oct 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
in Odisha, father walked with the dead body of her daughter 8 km for postmartem

ओडिशा में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चक्रवात से प्रभावित गजपति जिले में एक पिता को अपनी सात साल की बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कंधे में लेकर आठ किमी तक पैदल चलना पड़ा। सात वर्षीय बालिका बबिता की मौत तितली चक्रवात तूफान दौरान हुए भूस्खलन में हुई थी। स्थानीय चैनलों में खबर चलने के बाद पुलिस ने शव ले जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक घटना लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत की अतंकपुर गांव की है। पोस्टमार्टम के लिए कंधे पर शव ले जाते हुए बबिता के पिता डोरा ने पत्रकारों को बताया 11 अक्तूबर को आए तितली चक्रवात के दौरान हुए भूस्खलन और बाढ़ के बाद से उनकी बेटी लापता थी। 

विज्ञापन

बुधवार को नाले में मिला था शव

बेटी का शव बुधवार शाम को एक नाले में मिला। सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह मौके  पर पहुंची पुलिस ने शव के फोटोग्राफ लिए और चली गई। साथ ही उन्होंने बिना कोई मदद करे खुद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाने को कहा। 

डोरा के मुताबिक वह बहुत ही गरीब है, और गाड़ी का खर्च नहीं उठा सकता। साथ ही चक्रवात और भूस्खलन से गांव को जाने वाली सड़क कई जगह टूटी हुई है। इसलिए उसने बोरे में शव को भरा और अस्पताल ले जाने लगा। वहीं इस मामले में गजपति जिलाधिकारी ने कहा कि वह इस मामले की जांच करा रहे हैं। साथ ही मृतक के पिता को मुआवजे के तौर दस लाख रुपये का चेक दिया गया है। 

केंद्रीय मंत्री ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह से किसी को पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाना काफी दुखद है।

साल 2016 में घटी थी ऐसी घटना

साल 2016 में भी इस तरह की घटना सामने आई थी। इसमें कालाहांडी जिले सरकारी अस्पताल द्वारा गाड़ी न दिए जाने पर एक आदमी अपनी पत्नी के शव को दस किमी दूर तक कंधे पर रखकर ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed