{"_id":"60e022add5164d13343a133c","slug":"in-navi-mumbai-officer-arrange-covid-vaccination-camps-for-sex-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: नवी मुंबई में यौन कर्मियों को लगाया गया कोरोना का टीका, अबतक 78 लोगों ने ली वैक्सीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोविड-19: नवी मुंबई में यौन कर्मियों को लगाया गया कोरोना का टीका, अबतक 78 लोगों ने ली वैक्सीन
Sat, 03 Jul 2021 02:11 PM IST
Tanuja Yadav
पीटीआई, नवी मुंबई
पीटीआई, नवी मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Jul 2021 02:11 PM IST
सार
नवी मुंबई में यौन कर्मियों को भी कोविड-19 का टीका लगाने का आयोजन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि अबतक 78 कर्मियों को कोरोना का टीका लग चुका है।
विज्ञापन
कोविड-19 वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अब दैनिक मामले कम आने लगे हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 50 हजार से नीचे आ रहे हैं। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए कोरोना के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए वैक्सीनेशन पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में मुंबई से सटे नवी मुंबई नगरपालिका (एनएमएमसी) ने शहर में यौन कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। नगरपालिका के एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। एनएमएमसी के प्रवक्ता, महेंद्र कोंडे ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत समाज के वंचित वर्गों को शामिल करने के प्रयास के तहत शिविर का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 78 यौन कर्मियों को अभियान के दौरान टीका लगाया गया। अधिकारी ने बताया कि बेघर लोगों के टीकाकरण के नगरपालिका के प्रयास की केंद्र सरकार ने सराहना की थी। एनएमएससी आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नवी मुंबई में प्रत्येक नागरिक को शामिल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, “वर्तमान में, शहर में 76 टीकाकरण केंद्र हैं और हम टीकाकरण को गति देने के लिए इस आंकड़ों को 100 तक पहुंचाने का प्रबंध कर रहे हैं।” बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमित आंकड़े सामने आए थे और तीसरी लहर के आने से पहले ही राज्य अपनी तैयारियों में लगा हुआ है।