{"_id":"5c24b01abdec2256eb0d18c6","slug":"in-nagpur-the-prosecutor-slapped-the-judge-outside-the-court-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसले से नाराज व्यक्ति ने अदालत कक्ष के बाहर सत्र जज को मारा थप्पड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसले से नाराज व्यक्ति ने अदालत कक्ष के बाहर सत्र जज को मारा थप्पड़
Thu, 27 Dec 2018 04:49 PM IST
आसिम खान
भाषा, नागपुर
भाषा, नागपुर
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र में नागपुर के अदालत परिसर में बुधवार को एक सहायक अभियोजक ने एक सत्र न्यायाधीश को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना जिला सत्र अदालत की सातवीं मंजिल पर एक लिफ्ट के बाहर दोपहर में हुई।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाने के प्रभारी सुनील बोंडे ने न्यायाधीश की शिकायत का हवाला देते हुए पत्रकारों को बताया कि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के. आर. देशपांडे ने आरोप लगाया है कि सहायक लोक अभियोजक डी एम पराते ने अदालत कक्ष के बाहर उन्हें थप्पड़ मारा। उन्होंने बताया कि आरोपी संभवत: एक मामले में न्यायाधीश द्वारा दिए गए फैसले से नाराज था। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
जब जिला के सरकारी अधिवक्ता नितिन तेलगोटे से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की निंदा की। तेलगोटे ने कहा, ‘‘आरोपी को यह नहीं करना चाहिए था। अगर उनकी कोई शिकायत थी तो उन्हें उसे उचित तरीके से उठाना चाहिए था। समाज वकीलों से ऐसी उम्मीद नहीं करता।’’
विज्ञापन