{"_id":"590b1c734f1c1b4a63442508","slug":"in-money-laundering-case-mumbai-businessman-arrested-for-defrauding-public-sector-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबईः बैंक से 26 सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबईः बैंक से 26 सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 04 May 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
arresting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में बैंक से धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने का मामला सामने आया है। मामला यह है कि पब्लिक सेक्टर के बैंकों से एक व्यापारी ने 26 सौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई से जूम डेवलपर्स के डायरेक्टर विजय चौधरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में मुम्बई बेस्ड कंपनी जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विजय चौधरी को पब्लिक सेक्टर बैंकों से 2650 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद ईडी ने कैलीफोर्निया और अमेरिका में 1,280 एकड़ जमीन तथा चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों की कुछ अन्य संपत्तियां 130 करोड़ रुपये जोड़ा हैं। चौधरी के दो ट्रस्ट बेवरिन स्टिचुंग फाउंडेशन और विंडलेफ फाउंडेशन लिकटेंस्टीन में रजिस्टर हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि विजय चौधरी ने देश के 25 बैंकों के साथ 2650 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। ईडी ने सीबीआई की एक FIR के आधार पर PMLA के तहत चौधरी पर आपराधिक मामला दर्ज किया है। ईडी इस मामले में जुलाई 2015 में अमेरिका के कैलिफोर्निया में चौधरी की 1280 एकड़ जमीन पहले ही जब्त कर चुकी है।