फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Mizoram manifesto BJP promises 33 percent quota for women in jobs, probe into MNF governments scheme

Mizoram: BJP का विजन डॉक्यूमेंट, महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा; जेपी नड्डा ने कही यह बात

Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 10:39 PM IST
सार

मिजोरम में विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, हम इसे वास्तविकता का दस्तावेज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य दलों के घोषणा पत्र महज कागज के टुकड़े हैं। भाजपा विस्तृत शोध के साथ विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करती है। 

विज्ञापन
In Mizoram manifesto BJP promises 33 percent quota for women in jobs, probe into MNF governments scheme
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विजन डॉक्यूमेंट 2023 जारी किया। जिसमें भाजपा ने कई घोषणाएं की हैं। जारी विजन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, भाजपा ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही। साथ ही एमएनएफ सरकार की सामाजिक कल्याण योजना की जांच का भी वायदा किया गया। 
विज्ञापन


विजन डॉक्यूमेंट जारी करते हुए जेपी नड्डा ने कहा, हम इसे वास्तविकता का दस्तावेज बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। अन्य दलों के घोषणा पत्र महज कागज के टुकड़े हैं। भाजपा विस्तृत शोध के साथ विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करती है। विजन डॉक्यूमेंट के प्रमुख बिंदुओं को बात करते हुए उन्होंने कहा, अगर भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य के कृषि बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। साथ राज्य की पहली पूर्ण महिला पुलिस बटालियन-'मिजोरम हमीचियेट बटालियन' की स्थापना करेगा।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने संबोधन के दौरान कहा, अगर भाजपा सत्ता में आई तो राज्य के युवाओं में नशीली दवाओं की लत को रोकने के लिए 'ऑपरेशन ड्रग-फ्री मिजोरम' भी शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मिजोरम और असम के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। भाजपा ने सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए 250 करोड़ रुपये और नए सरकारी कॉलेजों के निर्माण और मौजूदा कॉलेजों के सुधार के लिए 350 करोड़ रुपये के बजट का भी वादा किया। 'मिजोरम ओलंपिक मिशन' के जरिए खिलाड़ियों के लिए अग्रणी राज्य बनाने का वादा किया। इन पहलों में एक खेल अकादमी और विभिन्न विषयों में इच्छुक खिलाड़ियों के लिए पूरी तरह से वित्त पोषित छात्रवृत्ति शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed