फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Merrut Woman Home Guard beaten commandant on shoes.

यूपी: महिला होमगार्ड ने कमांडेंट को जूते से पीटा

Thu, 26 May 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 26 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
In Merrut Woman Home Guard beaten commandant on shoes.
- फोटो : pti
एमडीए कार्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला होमगार्ड कार्यालय में बुधवार दोपहर सनसनीखेज घटना हो गई। बहाली की मांग को लेकर हुए बखेड़े में महिला होमगार्ड ने कमांडेंट को जूते से पीट दिया। बचाव में भागे कमांडेंट के पीछे वह जूता लेकर दौड़ी तो अफरातफरी मच गई। पुलिस ने महिला होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया। कमांडेंट ने आरोपी महिला और एक पुरुष होमगार्ड के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मामला दोपहर करीब 3:40 बजे जिला होमगार्ड कमांडेंट आर. नारायण के ऑफिस का है। लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने के मामले में सन 2013 में बर्खास्त हुई एक महिला होमगार्ड बहाली की मांग को लेकर कमांडेंट के पास पहुंची थी। महिला का आरोप है कि कमांडेंट ने 50 हजार रुपये की मांग की। जो पूरी न होने पर कमांडेंट ने उसकी आबरू का सौदा करने की कोशिश की। आरोप है विरोध करने पर कमांडेंट ने उसे धक्का दे दिया, जिस पर वह फर्श पर गिर गई। उसके बाद उसने अपना जूता निकाला और कमांडेंट की पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


‘कोई तो हमें बचाओ’ 
एमडीए कर्मचारियों ने बताया कि कमांडेंट यह कहते भागे कि कोई तो हमें बचाओ। महिला होमगार्ड ने उनके पीछे दौड़कर पकड़ने का भी प्रयास किया। कमांडेंट की हालत देखकर एमडीए के कर्मचारी दौड़े। महिला को शांत करने का प्रयास किया। महिला चिल्ला-चिल्लाकर कह रही थी कि कमांडेंट ने उसकी आबरू का सौदा करने का प्रयास किया है, वह उसे नहीं छोडे़गी। इस बीच कमांडेंट ऑफिस में तैनात तीन होमगार्डों ने महिला को पकड़ने की कोशिश की तो उसने धमकी दी कि अगर कोई उसके सामने आया तो वह उसे भी पीट देगी। महिला के हाथ में जूता देखकर सभी पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप- कमांडेंट ने बहाली के लिए मांगे 50 हजार रुपये

In Merrut Woman Home Guard beaten commandant on shoes.
दूसरी होमगार्ड बहाल क्यों? 
महिला होमगार्ड ने आरोप लगाया कि धरना प्रदर्शन में जाने पर उसके साथ की एक और महिला होमगार्ड बर्खास्त हुई थी, जिसको कमांडेंट ने बहाल कर दिया। जबकि वह तीन साल से लगातार अफसरों के चक्कर काट रही है। जब वह होमगार्ड बहाल हो सकती है तो उसको क्यों नहीं किया। आरोप तो दोनों पर एक ही था।

दो घंटे चला हंगामा
करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला होमगार्ड के साथ होमगार्ड धर्मेंद्र भी ऑफिस में गया था। शोर सुनकर जब लोग कमांडेंट के ऑफिस में पहुंचे तो महिला जूता लेकर कमांडेंट के पीछे भाग रही थी।

होमगार्डों ने जताया रोष
कमांडेंट द्वारा महिला होमगार्ड के अलावा होमगार्ड धर्मेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराने पर होमगार्डों ने चेतावनी दी कि अगर दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। पुलिस महिला होमगार्ड की शिकायत पर भी केस दर्ज करे। उधर, इस संबंध में कमांडेंट से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

महिला होमगार्ड और होमगार्ड धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। महिला होमगार्ड महिला पुलिस की हिरासत में है। बृहस्पतिवार को महिला होमगार्ड को जेल भेजेंगे।- एसके राणा, इंस्पेक्टर सिविल लाइन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed