फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In love didn't know he was married instagram influencer Priya expressed her pain after being cheated

Mumbai: 'प्यार में थी, नहीं पता था कि वह शादीशुदा है', धोखा मिलने के बाद प्रिया ने बयां किया दर्द

Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Sat, 16 Dec 2023 11:55 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि वह चार दिन पहले एफआईआर दर्ज कराने गई थी, उसी दिन यह सब हुआ। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और उनकी बात सुनी।

विज्ञापन
In love didn't know he was married instagram influencer Priya expressed her pain after being cheated
प्रिया सिंह, अभिजीत के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक होटल के पास 11 दिसंबर को कथित तौर पर प्रेमी अश्वजीत गायकवाड़ द्वारा कार चढ़ाने से घायल 26 वर्षीय प्रिया सिंह ने अपना दर्द बयां किया है। मीडिया से बात करते हुए प्रिया ने कहा, 'हम एक-दूसरे से प्यार करते थे। मुझे पहले नहीं पता था कि वह शादीशुदा है।' प्रिया ने आगे कहा, 'जब मुझे पता चला कि वह शादीशुदा है तो उसने मुझे बताया कि उसकी पत्नी और वह अब साथ नहीं हैं, वे अलग हो गए हैं।'

विज्ञापन


आरोपी अश्वजीत गायकवाड़ महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनिल गायकवाड़ का बेटा है। गायकवाड़ के एक्स बायो के अनुसार, वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ठाणे डिवीजन के अध्यक्ष भी हैं। अपनी चोटों के बारे में बात करते हुए प्रिया ने कहा, 'मेरे दाहिने पैर की तीन हड्डियां टूट गई हैं, इसका ऑपरेशन किया गया है। मेरे बाएं कंधे से लेकर कूल्हों तक गहरी चोटें हैं। मैं अपने शरीर को हिला नहीं सकती।'
विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट के बाद जागी पुलिस
पीड़िता ने बताया कि वह चार दिन पहले एफआईआर दर्ज कराने गई थी, उसी दिन यह सब हुआ। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और उनकी बात सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर में धारा 307 जोड़ने की मांग
वहीं, पीड़िता की वकील दर्शना पवार ने कहा, 'मैं सुबह प्रिया से मिली, उसकी हालत स्थिर है लेकिन चोटें काफी गंभीर हैं। चोटों के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 307 दर्ज की जानी चाहिए थी, जो दर्ज नहीं की गई है।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'हम जांच अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से धारा 307 और 356 को रिकॉर्ड पर लेने का अनुरोध कर रहे हैं। लेकिन, आज तक उन्होंने इसे नहीं लिया है। चार दिन से ज्यादा हो गए, यदि वे आगे नहीं बढ़ते हैं, तो हमें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।'


अकेले में बात करने को बुलाया
पीड़ित महिला प्रिया सिंह ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर घटना के बारे में पोस्ट किया और कहा कि अश्वजीत के बुलाने पर वह 11 दिसंबर को सुबह चार बजे एक पारिवारिक समारोह में उससे मिलने गई थी। इस दौरान वह अजीब व्यवहार कर रहा था और उससे अकेले में बात करने को कहा। प्रिया ने बताया, अश्वजीत के साथ उसका एक दोस्त भी था, जिसने मेरा अपमान करना शुरू कर दिया। जब मैंने अश्वजीत से खुद को बचाव करने के लिए कहा तो उसने मुझे मारना शुरू कर दिया। पीड़िता ने कहा, 'मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे थप्पड़ मारा, मेरी गर्दन दबाने की कोशिश की, मैंने उसे दूर धकेलने की कोशिश की। उसने मेरा हाथ काटा, मुझे पीटा, मेरे बाल खींचे और अचानक उसके दोस्त ने मुझे जमीन पर धक्का दे दिया।'    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed