{"_id":"5bae1b6b867a55013270fb70","slug":"in-lok-sabha-2019-major-alliance-will-contest-elections-without-any-pm-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019 को लेकर शरद यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- बिना किसी चेहरे के उतरेगा महागठबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा 2019 को लेकर शरद यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- बिना किसी चेहरे के उतरेगा महागठबंधन
भाषा, नई दिल्ली
Updated Fri, 28 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार की विदाई तय है और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ महागठबंधन मैदान में उतरेगा, लेकिन उसका कोई चेहरा नहीं होगा। यादव ने शुक्रवार को यहां से बांसवाड़ा रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘केंद्र की वर्तमान सरकार की विदाई तय है, क्योंकि देश के हालात काफी खराब हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ महागठबंधन मैदान में उतरेगा, लेकिन उसका कोई चेहरा नहीं होगा।’’ आरक्षण के संबंध में पूछे गये सवाल को यादव टाल गये। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है ।
विज्ञापन
किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने, प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने, गंगा साफ करने जैसे और कई अन्य वादे हैं जो पूरे नहीं हुए हैं। यादव ने कहा कि सरकार को सड़क, पानी ,बिजली ,रोजगार पर ध्यान देना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने आधार कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा वर्ष 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव किसान, लोकशाही, रोजगार, राफेल आदि मुद्दे पर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन