फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in lok sabha 2019 Major alliance will contest elections without any pm face

लोकसभा 2019 को लेकर शरद यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- बिना किसी चेहरे के उतरेगा महागठबंधन

Fri, 28 Sep 2018 05:45 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
in lok sabha 2019 Major alliance will contest elections without any pm face

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि केंद्र की वर्तमान सरकार की विदाई तय है और वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ महागठबंधन मैदान में उतरेगा, लेकिन उसका कोई चेहरा नहीं होगा। यादव ने शुक्रवार को यहां से बांसवाड़ा रवाना होने से पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘‘केंद्र की वर्तमान सरकार की विदाई तय है, क्योंकि देश के हालात काफी खराब हैं। 

विज्ञापन


वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वर्तमान सरकार के खिलाफ महागठबंधन मैदान में उतरेगा, लेकिन उसका कोई चेहरा नहीं होगा।’’ आरक्षण के संबंध में पूछे गये सवाल को यादव टाल गये। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 में जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है ।
विज्ञापन


किसानों को फसल की लागत से डेढ़ गुना मूल्य देने, प्रतिवर्ष 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने, गंगा साफ करने जैसे और कई अन्य वादे हैं जो पूरे नहीं हुए हैं। यादव ने कहा कि सरकार को सड़क, पानी ,बिजली ,रोजगार पर ध्यान देना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है । उन्होंने आधार कार्ड पर सवाल उठाते हुए कहा वर्ष 2019 में होने वाला लोकसभा चुनाव किसान, लोकशाही, रोजगार, राफेल आदि मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed