फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in filmy style drunk man tries to kiss elephant but got hospitalised

हाथी को किस करने के लिए पहुंचा नशे में धुत युवक, पहुंचा अस्पताल

Thu, 02 May 2019 03:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 02 May 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
in filmy style drunk man tries to kiss elephant but got hospitalised
फाइल फोटो - फोटो : PTI

नशे की हालत में लोग अजीबो-गरीब कारनामे करने लगते हैं। कभी-कभी उनकी यह हरकत उन्हें अस्पताल भी पहुंचा देती है। ऐसा ही वाकया हुआ कर्नाटक में। जहां एकदम फिल्मी स्टाइल में 24 साल का युवक नशे में धुत होकर हाथी को चूमने की कोशिश करने लगा जिसने उसे अस्पताल पहुंचा दिया। 

विज्ञापन


यह घटना बंगलूरू से करीब 50 किलोमीटर दूर मालूर इलाके की है। जब जंगल और पुलिस के अधिकारी छह हाथियों के झुंड को कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा के जंगलों की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे। तभी नशे में धुत एक युवक उनके पास पहुंच गया। जिससे वह भड़क गए और उन्होंने शख्स पर हमला कर दिया। घायल शख्स का नाम राजू है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

लोगों में मची हाथियों संग सेल्फी लेने की होड़

बुधवार को कटेरी और अरालेरी गांवों के पास हाथियों के एक झुंड को देखा गया। वन विभागों के सूत्रों ने बताया, 'डीएन डोड्डि गांव के पास हाथियों के साथ तस्वीरें लेने के लिए बहुत सारे लोग इकट्ठा हो गए थे। कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। भीड़ को देखकर हाथियों का झुंड भड़क गया। हाथियों ने एक बार लोगों को दौड़ा दिया। जिसके बाद लोगों वे भागकर अपनी जान बचाई।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के सूत्रों ने कहा, 'थोड़ी देर में हमने पाया कि राजू नाम के एक युवक के चेहरे से खून निकल रहा था। वह कुछ भी बोलने की हालत में नहीं था। हमने उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। हाथियों के हमले के बाद भागने की वजह से वह यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed