फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Bangalore, uncle murdered two innocent nephews, third one injured, police arrested the accused

Karnataka: बंगलूरू में चाचा ने की दो मासूम भतीजों की हत्या, तीसरा घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 10:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Jul 2025 10:28 PM IST
सार

आरोपी निर्माण मजदूर कासिम मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने अपने दो भतीजों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने नौ, सात और पांच साल के बच्चों पर हथौड़े, छेनी और धातु की छड़ों से हमला किया। वारदात के वक्त बच्चों के माता-पिता काम पर गए हुए थे।

विज्ञापन
In Bangalore, uncle murdered two innocent nephews, third one injured, police arrested the accused
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू के हेब्बागोडी इलाके में शनिवार को एक चाचा ने अपने दो मासूम भतीजों की हत्या कर दी। जबकि तीसरे को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्माण मजदूर कासिम मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने अपने दो भतीजों की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने नौ, सात और पांच साल के बच्चों पर हथौड़े, छेनी और धातु की छड़ों से हमला किया। वारदात के वक्त बच्चों के माता-पिता काम पर गए हुए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मालदीव से तमिलनाडु पहुंचे पीएम मोदी, 4800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व) रमेश बनोठ ने बताया कि कासिम और उसकी मां बच्चों के परिवार के साथ एक ही घर में रहते थे। दोपहर 1.15 से 1.30 बजे के बीच, जब घर पर कोई नहीं था, कासिम ने बच्चों पर हमला किया। उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: जेपी नड्डा ने सैनिकों में भरा जोश, कहा- दिल्ली के आदेश का इंतजार करती थी सेना, अब मुंहतोड़ जवाब दे रही

उन्होंने कहा कि कासिम घटना की वजह साफ-साफ नहीं बता रहा है। उसका कहना है कि घर पर उसकी ठीक से देखभाल नहीं हो रही थी। हम उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रहे हैं। बच्चों के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि कासिम ने बच्चों पर हमला करने से पहले उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। हंगामा सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed