फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda energized the soldiers, said- Army wait for orders from Delhi, now it is giving a befitting reply

Nadda: जेपी नड्डा ने सैनिकों में भरा जोश, कहा- दिल्ली के आदेश का इंतजार करती थी सेना, अब मुंहतोड़ जवाब दे रही

Sat, 26 Jul 2025 09:19 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Jul 2025 09:19 PM IST
सार

करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में बोलते केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान सशस्त्र बलों को बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी का सामना करना पड़ा था, लेकिन देश अब इन्हें विदेशों को बेचता है।

विज्ञापन
JP Nadda energized the soldiers, said- Army wait for orders from Delhi, now it is giving a befitting reply
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : एक्स/@BJPLive

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना और सैनिकों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत की रक्षा नीति में व्यापक बदलाव हुआ है। पहले सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी का जवाब देने के लिए दिल्ली के आदेश का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब वे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन


करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुश्मन देश के खिलाफ लड़ाई लड़कर पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद से निपटने में एक नया नॉर्मल स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों और उनका समर्थन करने वालों को समान रूप से दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पालघर और केरल के तीन जिलों के लिए 'रेड अलर्ट', भारी बारिश से हुआ जान-माल का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु खतरे को उजागर कर दिया। मोदी सरकार में भारत का रक्षा उत्पादन और निर्यात बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान सशस्त्र बलों को बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी का सामना करना पड़ा था, लेकिन देश अब इन्हें विदेशों को बेचता है।


नड्डा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार के रक्षा मंत्री ने सीमा पर सड़कें न बनाने का यह कहते हुए बचाव किया था कि हमले की स्थिति में दुश्मन सेना तेजी से आगे नहीं बढ़ सकती। मोदी के नेतृत्व में सीमा के निकट सभी मौसम में उपयोग में आने वाले 8,000 किलोमीटर लंबे 400 दोहरे लेन वाले पुल बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू और रक्षा मंत्री ने कारगिल के वीरों को किया याद, कहा- उनके अदम्य साहस...

1999 के युद्ध में बहादुरी से लड़े थे: रक्षा मंत्री
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ने वाले सशस्त्र बल के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर हम उन बहादुर सैनिकों की अदम्य भावना और साहस को याद करते हैं जो 1999 के युद्ध में बहादुरी से लड़े थे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता और देशभक्ति ने सुनिश्चित किया कि हमारा देश सुरक्षित रहे। उनकी सेवा और बलिदान हर भारतीय और हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed