फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Azamgarh condition normal, internet service restored.

आजमगढ़: हालात हुए सामान्य, इंटरनेट सेवा पूरी तरह बहाल

Fri, 20 May 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
In Azamgarh condition normal, internet service restored.
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
आजमगढ़ के निजामाबाद और सरायमीर क्षेत्र के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में हालात अब पूरी तरह सामान्य हो गए हैं। घटना के छठे दिन गुरुवार को खुदादादपुर में भी सभी दूकानें खुल गईं। लोग जरूरी कार्यों से घरों से बाहर निकलने लगे हैं। बुधवार को ब्राडबैंड सेवा शुरू होने के बाद गुरुवार को सोशल साइट सेवा भी बहाल कर दी गई। इससे वाट्सएप, फेसबुक का इस्तेमाल करने वालों को राहत मिली।
विज्ञापन


जिन अज्ञात लोगों के नाम मुकदमे दर्ज किए गए थे उसमें से पुलिस ने 12 अज्ञात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जुमे की नमाज के मद्देनजर जिलाधिकारी, डीआईजी विंध्याचल मंडल रमन कुमार और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अजय कुमार साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। प्रशासन ने सौहार्द बढ़ाने की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और कोटेदारों को सौंपी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों निजामाबाद और सरायमीर थानाक्षेत्र में हुई हिंसक घटनाओं के चलते खुदादादपुर, वनगांव, फरिहां, फरीदाबाद, नंदाव, खानपुर आदि गांवों के लोगों में दहशत थी। कड़ी सुरक्षा के चलते अब लोगों का भय दूर हो रहा है। अमन-चैन कायम होने से आम लोगों के साथ ही प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है।

अज्ञात आरोपितों में से 12 लोग गिरफ्तार

In Azamgarh condition normal, internet service restored.
शांति बहाल होने के बाद अब प्रशासन का मकसद सौहार्द कायम करना है। जुमे को देखते हुए जिलाधिकारी सुहाल एल वाई, डीआईजी विंध्याचल मंडल रमन कुमार और एसपी आजमगढ़ अजय कुमार साहनी समेत अन्य अधिकारियों ने गुरुवार को फरिहां से लेकर सरायमीर तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अधिकारियों की मौजूदगी में मुबारकपुर समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षाबलों ने मार्च कर लोगों में सुरक्षा की भावना जगाई। इसके अलावा फरिहां पुलिस चौकी के पास जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में सौहार्द कायम करने पर विचार किया गया।

जिलाधिकारी ने गांवों में सौहार्द कायम करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और कोटेदारों को लगाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, एसपी अजय कुमार साहनी, डीआईजी विंध्याचल मंडल रतन कुमार, बीएसए राकेश कुमार, एसडीएम निजामाबाद अनिल कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। 

जनजीवन सामान्य : जिलाधिकारी
 जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि क्षेत्र में शांति बरकरार है। जनजीवन सामान्य हो चला है। दूकानें खुलने से लोगों को राहत मिली है और अब किसी बात की परेशानी नहीं है। गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की व्यवस्था की गई है। गश्त जारी है। विभिन्न विभागों के लोगों को गांवों में जाकर सौहार्द कायम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए मुबारकपुर में गुरुवार को फ्लैग मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed