फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in Assam angry BJP MLA Terash Gowalla send resignation letter to CM Sarbananda Sonowal

असम में ‘नाराज’ भाजपा विधायक ने सीएम सोनोवाल को भेजा इस्तीफा

Wed, 24 Oct 2018 04:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Wed, 24 Oct 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
in Assam angry BJP MLA Terash Gowalla send resignation letter to CM Sarbananda Sonowal
सर्बानंद सोनोवाल

असम में भाजपा विधायक तेराश गोवाला ने सोमवार रात को विधानसभा की सदस्यता से अपना इस्तीफा विधायक दल के नेता सीएम सर्बानंद सोनोवाल को भेज दिया। गोवाला ने मंगलवार को खुद इसकी जानकारी दी। इस्तीफा देने की वजहों के बारे में पूछे जाने पर दुलियाजान विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने कहा, ‘‘कई मुद्दे हैं। मैं विधायक के तौर पर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में समर्थ नहीं हूं। इसलिए मैं विधानसभा से इस्तीफा दे रहा हूं।’’ हालांकि पहली बार विधायक चुने गए तेराश गोवाला ने यह भी बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी को नहीं भेजा है। ऐसा वह अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ विचार विमर्श करने के बाद ही करेंगे। 

विज्ञापन


गोवाला से जब ‘असम गैस कंपनी लिमिटेड’ (एजीसीएल) में उन्हें कोई पद नहीं दिए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह भी एक वजह है। एजीसीएल दुलियाजान में है जहां के लोगों ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। उन लोगों की मुझसे कुछ अपेक्षाएं भी हैं। उन्होंने ‘शिकायती’ लहजे में कहा कि मुझसे संपर्क किए बिना ही कंपनी में नियुक्तियां कर दी गईं। मैं यह नहीं कह रहा कि आप मुझे पद दे दीजिए लेकिन कम से कम इस मसले पर मुझसे बातचीत तो की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन


गोवाला ने कहा कि मैंने मुद्दों के बारे में मुख्यमंत्री को बता दिया है। यदि मुझे संतोषजनक जवाब मिलता है तो मैं अपने इस्तीफे के फैसले पर फिर से विचार कर सकता हूं। वहीं इस्तीफे की खबर के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हां तेराश गोवाला ने अपना इस्तीफ सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed