फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In Assam 17 Bangladeshi nationals arrested for violating Indian visa rules Bhaskar Jyoti Mahanta

Assam: असम में 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पर्यटक वीजा पर आकर धार्मिक प्रचार करने का आरोप

Mon, 19 Sep 2022 07:02 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विश्वनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विश्वनाथ Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Sep 2022 07:02 PM IST
सार

गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों पर भारतीय वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप  है।

विज्ञापन
In Assam 17 Bangladeshi nationals arrested for violating Indian visa rules Bhaskar Jyoti Mahanta
असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत - फोटो : ANI

विस्तार

असम के बिश्वनाथ जिले के सुदूर बाघमरी इलाके से 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर  भारतीय वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप  है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने बताया कि ये सभी आरोपी यहां पर्यटक वीजा पर आए थे लेकिन धार्मिक प्रचार में करने लगे जिसकी अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


इस्लामिक समुदाय के नेता असम में मदरसों की निगरानी करेंगे
डीजीपी ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि इस्लामिक समुदाय के नेता असम में मदरसों की निगरानी करेंगे। वे मान चुके हैं कि बहुत से मदरसे ठीक से नहीं चल रहे हैं। मदरसों के संबंध में सभी विवरण जल्द ही एक सरकारी पोर्टल पर अपलोड किए जाने हैं।   
विज्ञापन


विधानसभा में हंगामा और वॉकआउट
असम विधानसभा में सोमवार को स्थानीय माध्यम के सरकारी स्कूलों में तीसरी कक्षा से बच्चों को अंग्रेजी भाषा में गणित और विज्ञान की पढ़ाई कराने के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान हंगामा हुआ। इस दौरान विधायकों ने सदन से वाकआउट किया। नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया और उपनेता रकीबुल हुसैन ने सदन में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन दोनों विषयों को अंग्रेजी भाषा में पढ़ाने के फैसले का नकारात्मक असर छात्र-छात्राओं पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed