फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in allahabad For the dowry, burnt alive woman including two children....

दहेज के लिए दो बच्चों समेत महिला को जिंदा जलाया, पति समेत पांच नामजद

Sat, 07 Jul 2018 04:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 07 Jul 2018 04:49 AM IST
विज्ञापन
in allahabad For the dowry, burnt alive woman including two children....

यमुनापार के मांडा में दहेज के लिए दो बच्चों समेत महिला गीता(28) को जिंदा जला दिया गया। रात में एक बजे के करीब पड़ोसी ने मकान से धुआं उठता देख शोर मचाया तो ग्रामीण जुट गए। इसके बाद लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि तीनों झुलसी हालत में पड़े थे, उनकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के ससुर राजकुमार, सास रामरती, जेठ रामबहादुर, जेठानी मीना देवी व पति शिवबहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सास, जेठ व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जिगना थाना के चितौली ग्राम की रहने वाली गीता (28) की शादी पांच साल पहले मांडा के कोइलारी भंजनपुर ग्राम निवासी शिवबहादुर पुत्र राजकुमार के साथ हुई थी। शिवबहादुर मुंबई में रहकर नौकरी करता है और वह पिछले तीन महीनों से वहीं है। शादी के बाद गीता ने दो बेटों को जन्म दिया, जिसमें बड़ा बेटा कान्हा उर्फ प्रीतम (3) व छोटा दो माह का था। सुसराल में ससुर राजकुमार, सास रामरती, जेठ रामबहादुर व जेठानी मीना देवी के साथ गीता दोनों बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन


रोज की तरह बृहस्पतिवार रात भी खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। रात करीब एक बजे कच्चे मकान से धुआं उठते देख पड़ोसी कमला शंकर ने शोर मचाया तो ग्रामीण भागकर पहुंचे। घर के बाहर सो रही सास व पिछले हिस्से में सो रहे जेठ-जेठानी की भी नींद खुल गई। शोरगुल सुनकर कुछ ही देर में घर से दूर एक मड़हे में सो रहे ससुर भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने भीतर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला था और गीता व उसके दोनों बच्चे झुलसी हालत में पड़े थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, शुक्रवार सुबह पहुंची मृतका की मां लालती देवी पत्नी शिवराम ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी और नातियों को जिंदा जला दिया गया। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चेन व अंगूठी की मांग की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed