{"_id":"5a20f85c4f1c1b001c8b6322","slug":"in-aircel-maxis-case-investigation-ed-raids-at-kolkata-and-chennai-six-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरसेल मैक्सिस केस: ED ने कोलकाता और चेन्नई के 6 ठिकानों पर की छापेमारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एयरसेल मैक्सिस केस: ED ने कोलकाता और चेन्नई के 6 ठिकानों पर की छापेमारी
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरसेल-मैक्सिस केस की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता और चेन्नई की छह जगहों पर छापेमारी की है। इस केस में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम भी उछल रहा है और जांच एजेंसियां उन पर भी अपने नजरें बनाई हुई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले कार्ति की मुश्किलें और बढ़ गई जब ईडी ने कार्ति की कुछ संपत्ति, बैंक अकाउंट और एफडी जब्त की थी। एफडी की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही थी।
खबरों के मुताबिक, छानबीन में ईडी ने पाया कि FIPB (फॉरेन इंवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) की जो अनुमति दी गई वह पी चिदंबरम के अधिकारों से परे थी। छानबीन में ईडी ने यह भी पाया कि तथ्यों को छिपाने के लिए भी FIPB के अप्रूवल का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
पढ़ें: एयरसेल मैक्सिस केस: CBI के समन के खिलाफ SC पहुंचे कार्ति चिदंबरम
विज्ञापन
क्या है मामला?
सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।
आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।