फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in a Panchayat of kushinagar charged fine 50 thousand as compensation of rape with a girl

कुशीनगर की एक पंचायत में 50 हजार में हुआ बालिका की आबरू का सौदा

Wed, 10 Oct 2018 05:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Updated Wed, 10 Oct 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
in a Panchayat of kushinagar charged fine 50 thousand as compensation of rape with a girl

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र की बालिका से बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को गांव में हुई पंचायत में बालिका की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाने के साथ ही आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाई गई। बाद में इस मामले में सुलह समझौता कर लिया गया।

विज्ञापन

       
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोस के आरोपी युवक के घर सोमवार की देर शाम टेलीविजन देखने गई थी। आरोप है कि घर में बालिका को अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका रोती हुई घर गई और आपबीती बताई। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


लोग आरोपी के घर जाने को तैयार हुए, लेकिन कुछ लोगों ने रात का वक्त बताकर पीड़ित के घरवालों को रोक लिया। सुबह पीड़िता की मां ने डायल 100 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। आरोप यह भी है कि पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग पुन: पहुंच गए और मारपीट की बात बताकर पुलिस को लौटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार को दोपहर  हुई पंचायत में बालिका की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाई गई। इसके साथ ही आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा लिया गया। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ निर्भय सिंह ने बताया कि ऐसी कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। अगर ऐसी कोई बात है तो यह जघन्य अपराध है। तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed