फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in 3 years more than 2 lakh villages in 5 states open defection free, says UNICEF

5 राज्यों के 2 लाख से अधिक गांव हुए खुले में शौच से मुक्तः यूनिसेफ

Mon, 18 Sep 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Mon, 18 Sep 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
in 3 years more than 2 lakh villages in 5 states open defection free, says UNICEF
unicef

तीन साल पहले देश भर में शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश भर के 195 जिलों में मौजूद 2 लाख से अधिक गांव पूरी तरह खुले में शौच करने से मुक्त हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यूनिसेफ ने भी पूरी तरह से कमर कसते हुए देश भर में इस अभियान को तेज करने का भरोसा दिया है। यूनिसेफ का प्लान है कि वो इस अभियान के तहत सरकार को 2019 से पहले पूरे देश को खुले में शौच करने से मुक्त कर दे। 

विज्ञापन


यूनिसेफ और सरकार की तरफ से मंगलवार को आकंड़े जारी करते हुए पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय में सचिव परमेश्वरन अय्यैर ने कहा कि देश के पांच राज्य पूरी तरह से शौच मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- खसरे से लड़ने के लिए सबसे बड़े अभियान की शुरुआत, 3.4 करोड़ बच्चों को लगेगा टीका
विज्ञापन
विज्ञापन


इन राज्यों में सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, केरल, हरियाणा और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं देश के 10 अन्य राज्य मार्च 2018 तक इससे मुक्त हो जाएंगे। अभी देश भर के 2 लाख 36 हजार गांव में कोई भी व्यक्ति खुले में शौच करने के लिए नहीं जाता है। 

अय्यैर ने कहा कि वहीं स्वच्छता की कमी से देश में चलने वाले अन्य विकास कार्यक्रमों पर असर पड़ता है और देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा प्रभाव देखने को मिलता है।

4.6 करोड़ घरों में हुआ टॉयलेट का निर्माण
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभी तक देश के 4.6 करोड़ घरों में टॉयलेट का निर्माण हो चुका है। वहीं पब्लिक सेक्टर की मदद से स्कूलों में भी कई लाख टॉयलेट्स को बनाया गया है। स्वच्छता के तहत पूरे देश की 67.5 फीसदी जनता को इस अभियान के तहत जोड़ लिया गया है। 


हर साल हो रही है 50 हजार रुपये की बचत
यूनिसेफ के चीफ (WASH) निकोलस ऑस्बर्ट ने कहा कि 2 लाख से अधिक घरों में टॉयलेट बनने से हर साल 50 हजार रुपये का फायदा हुआ है। लाभ अनुपात का जिक्र करते हुए निकोलस ने बताया कि इस अभियान से सरकार को एक रुपया निवेश करने पर 4.30 रुपये की सीधे-सीधे बचत हो रही है।

इस अभियान का फायदा उन लोगों को हो रहा है जो काफी गरीब वर्ग से है। निकोलस ने कहा कि पीएम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के इन 15 दिनों में काफी फायदा उठाया जा सकता है। यह जिंदगी में एक बार मिलने वाला अवसर है जिससे हम देश को काफी आगे ले जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed