फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   in 1920 mahatma Gandhiji advised veer sawarkar Savarkar brothers to file a petition.

क्या गांधी के कहने पर सावरकर ने मांगी थी माफी: राजनाथ सिंह के बयान पर शुरू हुई बहस, इतिहासकार की किताब से हुआ बड़ा खुलासा

Wed, 13 Oct 2021 06:10 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 13 Oct 2021 06:10 PM IST
सार

राष्ट्रवादी नेता और क्रांतिकारी वीर सावरकर को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किए गए दावों को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। कांग्रेस समेत कई दलों के नेता राजनाथ सिंह के बयान को गलत बता रहे, वहीं अब एक इतिहासकार ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
in 1920 mahatma Gandhiji advised veer sawarkar Savarkar brothers to file a petition.
मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वीर सावरकर पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी नेता और क्रांतिकारी वीर सावरकर को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से किए गए दावों को लेकर देशभर में बहस छिड़ गई है। कांग्रेस समेत कई दलों के नेता राजनाथ सिंह के बयान को गलत बता रहे, वहीं अब एक इतिहासकार ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। सावरकर की जीवनी लिखने वाले इतिहासकार डॉ. विक्रम संपत ने अपनी पुस्तक का हवाला देते हुए कई दावे पेश किए हैं।   
विज्ञापन

पुस्तक में क्या है?

डॉ. संपत ने अपनी किताब 'सावरकर' में लिखा है, '1920 में जब सावरकर जेल में बंद थे, तब गांधी जी ने उन्हें दया याचिका दायर करने की सलाह दी थी। यही नहीं, दया याचिका के लिए केस भी खुद गांधी जी ने तैयार किया था।' संपत ने किताब में आगे लिखा है कि गांधी जी ने 26 मई 1920 को यंग इंडिया में 'सावरकर बंधु' नाम से लेख प्रकाशित किया था। इसी में सावरकर के केस के लिए मुद्दे लिखे थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने क्या कहा था?

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को वीर सावरकर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इसमें कहा था कि वीर सावरकर को लेकर कई तरह के झूठ फैलाए गए। कहा गया कि उन्होंने अंग्रेजों के सामने कई बार दया याचिका दायर की थी, जबकि हकीकत ये है कि वीर सावरकर ने गांधी जी के कहने पर सबकुछ किया था। रक्षामंत्री ने आगे कहा, 'वीर सावरकर बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने हमेशा से देश और राष्ट्र के लिए काम किया। लेकिन कम्यूनिस्ट और फासीवादी विचारधारा के इतिहासकारों ने उन्हें बदनाम करने की हर संभव कोशिश की। सावरकर के प्रति देश में नफरत फैलायी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed