फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In 1500 only 16 bed ICU hospital bed

1500 बेड वाले अस्पताल में महज 16 बेड का आईसीयू

Fri, 23 Sep 2016 04:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 23 Sep 2016 04:01 AM IST
विज्ञापन
In 1500 only 16 bed ICU hospital bed

17 साल बीत गए, पूर्वांचल का एम्स कहे जाने वाले सर सुंदरलाल अस्पताल के आईसीयू ब्लॉक में महज 16 बेड ही रहे, 17 नहीं हुए। यहां रोजाना आईसीयू में भर्ती होने वाले मरीजों की लंबी कतार रहती है। रोजाना बेड को लेकर किचकिच होती है। महज 16 बेड होने से सैकड़ों मरीज निराश होकर निजी अस्पतालों की शरण लेते हैं।

विज्ञापन


लंबे समय से मांग की जा रही है कि आईसीयू में बेड बढ़ाए जाएं। ऐसा हो जाने से मरीजों को सहूलियत होगी। बीएचयू अस्पताल में 1999 में आईसीयू ब्लॉक की शुरुआत हुई थी। बनारस समेत पूर्वांचल, बिहार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों और नेपाल तक के मरीज हजारों की तादाद में यहां आते हैं।
विज्ञापन


आईसीयू स्थापित होने के बाद बेहतर इलाज की उम्मीद जगी थी लेकिन आईसीयू की सीमित क्षमता मरीजों के दबाव के आगे बौनी ही साबित होती है। अस्पताल 1250 से अब 1500 बेड का हो गया है। पिछले 17 साल में मरीजों की संख्या में दिन दूना-रात चौगुना इजाफा हुआ लेकिन आईसीयू में बेड की संख्या उतनी की उतनी ही रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 बेड बढ़ाने का तैयार किया गया है प्रस्ताव

In 1500 only 16 bed ICU hospital bed

मरीजों के दबाव और अस्पताल की जरूरत को समझते हुए आईसीयू में 25 बेड और बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया है। सात करोड़ के इस प्रस्ताव में दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के ठीक ऊपर नेफ्रोलॉजी विभाग को शिफ्ट कर बेड बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। यही नहीं पिछले दिनों आईं केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को अस्पताल परिसर में 75 करोड़ की लागत से 150 बेड के आईसीयू के लिए अलग भवन का प्रस्ताव दिया गया है। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ आईसीयू
फिलहाल अस्पताल में आईसीयू की क्षमता भले कम है लेकिन यहां मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मिले इसके लिए आईसीयू ब्लॉक को हाल ही में हाईटेक किया गया है। सभी 16 ऑटेमेटेड बेड पर मल्टी पैरा मॉनिटर लगाए गए हैं।

सेंट्रल मॉनीटरिंग सिस्टम भी लगाए गए हैं। इससे मरीज के गंभीर स्थिति में पहुंचते ही वार्निंग सिग्नल मिल जाता है। यहां हेपा फिल्टर्स भी लगाए गए हैं ताकि आईसीयू में इंफेक्शन की वजह से होने वाली मृत्यु दर कम की जा सके। इससे मृत्यु दर में करीब 50 फीसदी कमी आई भी है।

यह सच है कि आईसीयू पर मरीजों का काफी दबाव रहता है। इसके लिए कई बार प्रस्ताव तैयार करके भेजा गया। इस बार हमें सफलता जरूर मिलेगी। साल भर में इस आईसीयू में 25 बेड और जुड़ जाएंगे। - प्रो. पी. रंजन, विभागाध्यक्ष, नि:संज्ञा विज्ञान विभाग, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed