फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   improve prison issue supreme court constituted committee,case related to 1

जेल सुधारों के विषय पर उच्चतम न्यायालय ने समिति का किया गठन, देश के 1,382 जेलों की दुर्दशा का मामला

Tue, 25 Sep 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
improve prison issue supreme court constituted committee,case related to 1
भारतीय जेल

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति न्यायमूर्ति अमिताभ रॉय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है जो देशभर में जेल सुधारों के सभी पहलुओं को देखेगी और उनके लिए उपायों का सुझाव देगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एम बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों समेत समिति और भी कई मुद्दों को देखेगी।

उच्चतम न्यायालय ने 27 अगस्त को समिति के गठन के मुद्दे पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

समिति महिला कैदियों से जुड़े मुद्दों को भी देखेगी। पीठ भारतभर में 1,382 जेलों में अमानवीय हालातों से जुड़े मु्द्दे की सुनवाई कर रही थी।
(इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed