फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Important decision of center government Ration card may not be canceled for three months

केंद्र का अहम फैसला, तीन महीने तक नहीं लिया राशन तो रद्द हो सकता है कार्ड

Mon, 14 Dec 2020 01:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 14 Dec 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Important decision of center government  Ration card may not be canceled for three months
ration card

दुनिया भर में कोरोना का कहर जारी है। करोड़ों लोग संक्रमित हो गए और लाखों की मौत हो गई। वहीं इस महामारी के चलते लाखों लोग बेरोजगार हो गए। रोज कमाने और खाने वालों की भी कोरोना संकट में भूखे रहने की नौबत आ गई। ऐसे में जरूरतमंदों को बिना किसी रुकावट के राशन मुहैया कराना भी अपने आप में बड़ी चुनौती रही है।केंद्र सरकार ने हाल ही राशन कार्ड से संबंधित नियमों में बदलाव किए हैं, जिनके अनुसार तीन महीने तक राशन नहीं लेने पर आपका राशन कार्ड निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


 केंद्र सरकार समय-समय पर इससे जुड़े अहम फैसले लेती रहती है। इसी कड़ी में एक और फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार राज्य सरकारों ने राशन कार्ड संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार यदि आपने तीन महीने तक राशन नहीं लिया है, तो अपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है।
विज्ञापन



उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे बिहार, मध्यप्रदेश ने इस पर अमल करना भी शुरू कर दिया है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग ने हर जिले से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। जानकारी मिलते ही इस दिशा में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो सरकार समझेगी आप पेट भरने में सक्षम हैं

उत्तर प्रदेश के खाद्य आपूर्ति विभाग ने हर जिले से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि केंद्र ने देशभर में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू कर दी है। इसका मतलब यह है कि अब किसी भी राज्य का राशन कार्ड होने के बावजूद आप जहां रह रहे हैं, वहां से राशन ले सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति तीन महीने तक राशन नहीं ले रहा है, तो इसके मतलब यह है कि वह अपना पेट भरने में सक्षम हैं। ऐसे में इन लोगों के राशन कार्ड रद्द करके वही लाभ किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जा सकता है।

खाद्य सुरक्षा के दायरे में आए ये लोग 
सेक्स वर्कर्स के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राज्यों ने उनके लिए राशन कार्ड मुहैया कराने की पहल कर दी है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, कुछ राज्यों ने गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों का भी राशन कार्ड बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही कुछ राज्य सरकारें गरीब तबके के कैंसर, कुष्ठ और एड्स रोगियों को भी मुफ्त में राशन देंगी। 

केंद्र सरकार की योजना है कि 31 मार्च, 2021 तक पूरे देश को 'वन वेशन वन राशन कार्ड' योजना के सूत्र में पिरो दिया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आने वाले सभी 81 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ आसानी से मिल सकेगा। देश के 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed